WhatsApp Username Feature: बड़ा धमाका, अब मोबाइल नंबर शेयर किए बिना कर सकेंगे चैट, जानें क्या है ‘यूजरनेम’ फीचर

Date:

WhatsApp Username Feature: दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अब एक नया बदलाव करने जा रही है। जिसका करोड़ों यूजर्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी अब जल्द हूँ एक ऐसा फीचर पेश करने की तैयारी में है जिसके बाद आप किसी भी अनजान व्यक्ति से बात कर सकेगें लेकिन इसके लिए पहले पर्सनल मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती थी जो अब नहीं होगी। जिसके चलते आप बिना फ़ोन नंबर के ही किस से भी यूजर नाम की मदद से बात कर सकेगें। WhatsApp Username Feature

आने वाले समय में व्हाट्सएप की पहचान आपके 10 अंकों के मोबाइल नंबर से नहीं, बल्कि एक यूनिक यूजरनेम से होगी। यह कदम न केवल यूजर प्राइवेसी को एक नए स्तर पर ले जाएगा, बल्कि व्हाट्सएप के इस्तेमाल के तरीके को भी पूरी तरह बदल देगा।

जून तक बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज WhatsApp Username Feature

WhatsApp Username Feature: बड़ा धमाका, अब मोबाइल नंबर शेयर किए बिना कर सकेंगे चैट, जानें क्या है 'यूजरनेम' फीचर
WhatsApp Username Feature: बड़ा धमाका, अब मोबाइल नंबर शेयर किए बिना कर सकेंगे चैट, जानें क्या है ‘यूजरनेम’ फीचर

जानकरी के मुताबिक जून तक यह फीचर रोल आउट होने की संभावना है। जैसे आप इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर एक खास नाम से पहचान रखते है वैसे ही व्हाट्सअप पर भी आप अपनी पसंद का नाम रख सकतें है।

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि:अब प्राइवेसी और भी ज्यादा हो जाएगी जिसके चलते आप जैसे ही किसी ग्रुप में शामिल होंगें तो आपका नंबर सभी को नहीं दिखेगा इसमें आपका नाम ही सभी को दिखाई देगा। बिजनेस अकाउंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए अपनी एक ब्रांड वैल्यू बनाना और ग्राहकों से जुड़ना सरल हो जाएगा। हालाँकि कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यह फीचर जरुरी नहीं होगा। यह यूजर के अनुसार ही होगा जो करना चाहे कर सकता है।

बिजनेस प्लेटफॉर्म के लिए प्राइसिंग

सिर्फ आम यूजर्स ही नहीं, व्हाट्सएप अपने बिजनेस प्लेटफॉर्म में भी बड़े फेरबदल की तैयारी कर रहा है। कंपनी अब ‘डायनामिक प्राइसिंग’ मॉडल लाने जा रही है।

इसके तहत कंपनियों को मार्केटिंग मैसेज भेजने के लिए रीयल-टाइम में बोली लगानी होगी। जानकरों के मुताबिक इस कदम से बिजनेस कम्युनिकेशन के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इससे कंपनियों के लिए व्हाट्सएप पर मार्केटिंग करना महंगा साबित होगा या फिर यह व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी। WhatsApp Username Feature

प्राइवेसी की दिशा में मील का पत्थर WhatsApp Username Feature

व्हाट्सएप के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने इस अपडेट की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर बेहद गंभीर है। यूजरनेम फीचर आने के बाद लोग बिना किसी हिचकिचाहट के नए दोस्तों और बिजनेस ग्रुप्स से जुड़ पाएंगे। यह अपडेट व्हाट्सएप को केवल एक मैसेजिंग ऐप से ऊपर उठाकर एक आधुनिक और सुरक्षित सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related