Who is Amandeep Malik : गतौली के इंस्पेटर के छोरे ने आल इंडिया रैंक 57 प्राप्त कर गुजरात कैडर में प्राप्त की जज पद पर नियुक्ति

Date:

Who is Amandeep Malik : पूर्व मंत्री कुलबीर मलिक के गांव गतौली निवासी अमनदीप मलिक ने मात्र 24 वर्ष की आयु में गुजरात में न्यायिक सिविल परीक्षा उत्तीर्ण कर उपलब्धि हासिल कर गुजरात कैडर में जज के पद पर आसीन हो क्षेत्र को गौरव बढ़ाया।

शनिवार को गातौली में कार्यक्रम आयोजित कर अमनदीप को समानित किया गया। न्यायिक सिविल सेवा में परचम लहराते हुए अमनदीप मलिक ने गुजरात न्यायिक सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए पहले ही प्रयास में आल इंडिया में 57वां रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

उसके पिता जोगेंद्र सिंह मलिक, ताऊ रविंद्र सिंह मलिक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आइटीबीपी में इंस्पेक्टर (टैलीकाम) के पद पर कार्यरत हैं जबकि उनके दादा सूबे सिंह मलिक गांव में जेबीटी अध्यापक रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे व पोते की इस उपलब्धि पर फख्र जताते हुए बताया कि अमनदीप बचपन से ही होनहार लड़का है और अपना अधिकतर समय अध्यन व पठन- पाठन में ही व्यतीत करता है।

Who is Amandeep Malik: The son of an inspector from Gatauli secured All India Rank 57 and was appointed as a judge in the Gujarat cadre.
Who is Amandeep Malik: The son of an inspector from Gatauli secured All India Rank 57 and was appointed as a judge in the Gujarat cadre.

 

अमनदीप मलिक की प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के केंद्रीय विद्यालय से हुई। विशाखापट्टन से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने न्यायिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और कड़ी मेहनत के दम पर पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की।

उसकी इस सफलता से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। पूर्व मंत्री कुलबीर सिंह मलिक पारिवारिक रिश्ते में में दादा लगते हैं। उन्होंने व अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अमनदीप ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता, पिता, ताऊ, दादा, गुरुजनों व घनिष्ठ मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि अपने दादा सूबे सिंह मलिक, ताऊ रविंद्र सिंह मलिक, पिता जोगेंद्र सिंह मलिक व माता नीलम देवी के मार्गदर्शन व दोस्तों का सहयोग ही मेरी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान है तथा उनके पारिवारिक दादा प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री कुलबीर सिंह मलिक उनके प्रेरणास्त्रोत रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related