Winter Olympic 2026 : गूगल के डूडल ने खींचा ध्यान, देखें शीतकालीन ओलंपिक कब और कहां हैं?

Date:

Winter Olympic 2026 Start : इस साल यानि 2026 के विंटर ओलिंपिक कब और कहां हो रहे हैं, इसे लेकर यूजर्स में काफी उत्सुक्ता बनी हुई है। आइए बताते हैं आपको कि शीतकालीन ओलिंपिक 2026 कब और कहां होने जा रहे हैं। इन खेलों की मेजबानी कौन सा देश करेगा और कब से कब तक ये खेल होंगे। दरअसल ये खेल उत्तरी इटली के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित होने हैं।

बता दें कि भारतीय समय के अनुसार 6 फरवरी शुक्रवार को और आस्ट्रलियाई समय के अनुसार 7 फरवरी को मिलान के सैन सिरो स्टेडियम में 2026 शीतकालीन ओलंपिक खेलों का उद्घाटन और शुभारंभ होगा। ये खेल 23 फरवरी तक चलेंगे और उसी दिन वेरोना में समापन समारोह होगा। हालांकि बता दें कि उद्घाटन से पहले कर्लिंग और आइस हॉकी जैसे खेल होने हैं, क्योंकि कार्यक्रम काफी बिजी चल रहे हैं और खेल भी अलग-अलग जगहों पर होने हैं।

Winter Olympic 2026 : इस दिन से शुरू होंगे विंटर ओलिंपिक

यहां एक बात और बता दें कि चूंकि ऑस्ट्रेलिया की मिश्रित कर्लिंग टीम क्वालीफाई से चूक गई थी, लिहाजा इटली में होने वाली आइस हॉकी में आस्ट्रेलिया प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएगी। आइस हॉकी खेलों का अंतिम इवेंट होगा, जिसमें पुरुषों का स्वर्ण पदक मैच 23 फरवरी को रात 12:10 बजे (ऑस्ट्रेलियाई मानक समय) शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया की इंदिरा ब्राउन ने 23 जनवरी, 2026 को एस्पेन, कोलोराडो के बटरमिल्क स्की रिसॉर्ट में आयोजित एक्स गेम्स एस्पेन 2026 के पहले दिन महिलाओं की स्की सुपरपाइप प्रतियोगिता में भाग लिया।

Winter Olympics 2026 Google's doodle has grabbed attention; see when and where the Winter Olympics will be held
Winter Olympics 2026 Google’s doodle has grabbed attention

Winter Olympic 2026 : जानें 2026 के शीतकालीन ओलंपिक कहाँ कहां आयोजित होंगे

विंटर ओलिंपिक 2026 के खेल उत्तरी इटली के कई क्षेत्रों में आयोजित होने हैं। इनमें एंटर्सल्वा, बोरमियो, टेसेरो, वेरोना, कोर्टिना डीएम्पेज़ो, लिविग्नो, मिलानो, प्रेडाज़ो शहर प्रमुख हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी छह गांवों में बांटें जाएंगे। अब यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे 15 में से किस स्थान पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। ट्यूरिन 2006 और कोर्टिना डी’एम्पेज़ो 1956 के बाद इटली तीसरी बार मेजबानी कर रहा है।

Winter Olympics 2026 : गूगल के डूडल ने खींचा ध्यान

विंटर ओलिंपिक 2026 के इस ग्लोबल इवेंट को गूगल ने भी अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट किया है। गूगल ने आज Winter Olympics 2026 को सेलिब्रेट करने के लिए भी कुछ ऐसा ही किया है, गूगल ने इस खास ग्लोबल ईवेंट के लिए एक शानदार एनिमेटेड Doodle बनाया है, जिसे आप गूगल एप को ओपन करते ही देख सकते हैं। दरअसल Google Doodle में कर्लिंग (Curling) खेल को दिखाया गया है, जो विन्टर ओलंपिक के सबसे दिलचस्प और रणनीति से भरे खेलों में से एक माना जाता है। इससे पहले भी Google ने साल 2018 के विंटर ओलंपिक्स के दौरान इसी खेल पर आधारित डूडल बनाया था।

क्या होता है कर्लिंग गेम?

कर्लिंग गेम को अक्सर मज़ाक में कहा जाता है, बर्फ, पत्थर और झाड़ू वाला खेल, लेकिन असल में यह एक हाई-लेवल स्ट्रैटेजी गेम है। यह गेम भी क्रिकेट की तरह हैंडशेक से शुरू होता है और टॉस के ज़रिए तय होता है कि पहले कौन सी टीम खेलेगी। इस गेम में दो टीमें होती हैं, हर टीम में चार खिलाड़ी। खिलाड़ी बारी-बारी से करीब 44 पाउंड (लगभग 20 किलो) का पत्थर बर्फ पर स्लाइड करते हैं। इनका लक्ष्य होता है 12 फीट के ‘हाउस’ के सेंटर में पत्थर को सबसे नज़दीक पहुंचाना।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related