yesterday ipl match: IPL का मुकाबला अपने चरम के रोमांच पर चल रहा है इसी के चलते कल 20वें मुकाबले में रन ऐसे बरसे की पिच छोटी लगने लगी जिसके चलते रविवार शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB ने जीत दर्ज की। जिसके चलते MI को उन्ही के घर में 18 रनो से RCB ने करारी हर दी है। रजत पाटीदार की कप्तानी पारी और विराट कोहली-फिल साल्ट के अर्धशतकों की मदद से बेंगलुरु ने मुंबई के सामने जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में हार्दिक की पलटन 222 रनों तक ही पहुंच सकी।
आरसीबी की बल्लेबाजी- पावरप्ले से अंत तक सिर्फ चौके-छक्के yesterday ipl match

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की नीयत साफ थी। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फिल साल्ट ने मुंबई के गेंदबाजों को संभलने का एक भी मौका नहीं दिया। पावरप्ले के पहले 6 ओवरों में ही स्कोरबोर्ड पर बिना किसी नुकसान के 71 रन हो चुके थे। yesterday ipl match
साल्ट ने अपनी पारी में विध्वंसक रुख अपनाते हुए महज 36 गेंदों में 78 रन बना डाले। उनके आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला और महज 20 गेंदों में 53 रनों की पारी खेलकर मुंबई के खेमे में खलबली मचा दी। दूसरी छोर पर किंग कोहली ने संयम और आक्रामकता का मिश्रण दिखाते हुए 38 गेंदों में 50 रन पूरे किए। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
मुंबई की चुनौती yesterday ipl match
241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और रिकेल्टन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। हालांकि, रोहित शर्मा के रिटायर्ड आउट होने और 37 रन के पवेलियन लौटने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार यादव 33 और कप्तान हार्दिक पंड्या 40 ने उम्मीदें जगाईं, लेकिन बड़े शॉट्स खेलने के प्रयास में वे अहम मौकों पर आउट हो गए।
अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच को आखिरी ओवर तक खींचा, लेकिन लक्ष्य इतना बड़ा था कि उनकी यह मेहनत मुंबई को जीत नहीं दिला सकी। बेंगलुरु की सटीक गेंदबाजी के सामने मुंबई की टीम 5 विकेट पर 222 रन ही बना पाई।
मैच का टर्निंग पॉइंट yesterday ipl match
मैच का सबसे बड़ा मोमेंट 11वें ओवर में आया जब शार्दुल ठाकुर ने खतरनाक दिख रहे फिल साल्ट को आउट किया, लेकिन उसके बाद रजत पाटीदार ने जिस तरह से स्ट्राइक रेट को 250 के पार रखा, उसने मुंबई से मैच छीन लिया। बेंगलुरु की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा की कयादती गेंदबाजी ने बीच के ओवरों में रनों की गति पर लगाम लगाए रखी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा। yesterday ipl match
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह।

