10 February 2026 Gold Silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतें दो दिन स्थिर रहने के बाद मार्केट खुलते ही फिर उछली और चांदी की कीमत में 9 हजार रुपए तथा सोने की कीमतों में 2 हजार रुपए तक की वृद्धि देखने को मिली। हालांकि राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय परिस्थितियां पर असर डालती हैं। दिल्ली, पटना, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोटा, बिकानेर, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में आज यानि 10 फरवरी 2026 को सोने चांदी का रेट क्या रहा, आइए बताते हैं।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 10 फरवरी को सुबह का 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 54 हजार 876 रुपए था। दो दिन पहले प्योर गोल्ड 1 लाख 52 हजार रुपए पर बिक रहा था। एक ही दिन में दो हजार रुपए का उछाल नजर आया। वहीं 10 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 53 हजार 665 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
इससे पहले शुक्रवार रात को चांदी का भाव 2 लाख 44 हजार रुपए प्रति किलोग्राम था। सोमवार को दिन के समय 2 लाख 61 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया लेकिन शाम होते-होते फिर से रेट गिरे और रात को 1 लाख 54 हजार रुपए पर आकर चांदी की कीमत रूक गई। आज दिन में फिर से कीमतों में बदलाव हो सकता है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 154876 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 154256 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 141866 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 116157 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 90603 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 253665 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम 65336 रुपए
10 फरवरी 2026 Gold Silver price : हरियाणा में सोने चांदी के भाव
10 February Haryana sona chandi price : हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 56 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया। हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1 लाख 43 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम नोट किया गया।
हरियाणा में आज चांदी का भाव 2 लाख 60 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज की गई। ये रेट इंडिया की विश्वसनीय साइटों से लिए गए हैं लेकिन अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें क्योंकि लोकल मार्केट और मेकिंग चार्ज मिलाकर रेट में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है।
Gold Silver price : सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान
जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।
Gold Silver price : असली चांदी कैसे पहचानें
असली सिल्वर यानि चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। इसके अलावा असली चांदी की पहचान के लिए चांदी के ऊपर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। इसके अलावा असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। वहीं एक तरीका ये भी है कि चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

