14 फरवरी 2026 सोने-चांदी का भाव : धड़ाम हुई कीमतें, 24 हजार की गिरावट, देखें आज के Gold Silver price

Date:

14 February 2026 Gold Silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतें आसमान की तरफ जाकर फिर से धड़ाम हो गई हैं। दो दिन में ही चांदी 24 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है तो वहीं सोने की कीमतों में भी 3 हजार रुपए प्रति तौला के भाव गिरावट दर्ज की गई है। आज 14 फरवरी 2026 को सोने का भाव (sone ka bhav) क्या है तथा आज चांदी किस भाव (aaj ka Chandi ka bhav) पर बिक रही है, इसके बारे में बताते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तो IBJA पर 14 फरवरी को सुबह का 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 933 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। पिछले 24 घंटों में सोने की कीमतें 2885 रुपए प्रति 10 ग्राम तक कम हो चुकी हैं। वीरवार को सोना 1 लाख 55 हजार और दो दिन पहले 1 लाख 57 हजार रुपए तक जा पहुंचा था। पटना, पुणे, जयपुर, बिकानेर, कोटा, चंडीगढ़, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद में आज यानि 14 फरवरी 2026 को सोने-चांदी के भाव क्या रहे, बताते हैं।

14 february 2026 gold silver price today sona chandi k bhav
14 february 2026 gold silver price today sona chandi k bhav

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 14 फरवरी 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 42 हजार 433 रुपए पर आ गई। एक दिन पहले ही 2 लाख 59 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक चांदी के भाव पहुंचे हुए थे। दो दिन में ही चांदी की कीमतों में 24 हजार रुपए तक की गिरावट देखने को मिल चुकी है। इससे पहले 11 फरवरी को चांदी का रेट 2,66,449 रुपए किलो था।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price)

शुद्धता               सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     152765 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     152153 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     139933 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     114574 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:    89368 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999:         242433 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम             64103 रुपए

Gold Silver price : 14 फरवरी 2026 को हरियाणा में सोने चांदी के भाव

14 February Haryana sona chandi price : हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव भी ढलान की ओर देखने को मिला। गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, भिवानी में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा तो वहीं प्योर गोल्ड यानि 24 कैरेट सोने का भ्ज्ञाव 1 लाख 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक दर्ज किया गया।

हरियाणा में आज चांदी का भाव अढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर दर्ज किया गया। ये रेट इंडिया की विश्वसनीय साइटों से लिए गए हैं लेकिन अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रेट जरूर चेक कर लें क्योंकि लोकल मार्केट और मेकिंग चार्ज मिलाकर रेट में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है।

सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान

जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।

असली चांदी कैसे पहचानें

असली सिल्वर यानि चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। इसके अलावा असली चांदी की पहचान के लिए चांदी के ऊपर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। इसके अलावा असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। वहीं एक तरीका ये भी है कि चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related