Gold Silver price : चांदी 12 हजार रुपए सस्ती, सोना 4 हजार रुपए गिरा, देखें 3अप्रैल के भाव

Date:

3 April 2026 Gold Silver price : अप्रैल माह में दो दिन कीमतों में उछाल के बाद तीसरे दिन सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम से गिरी। चांदी की कीमतों में 12 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तो सोने के भावों में 4 हजार रुपए तक की गिरावट देखने को मिली। एक दम से इतनी गिरावट देख निवेशक भी सांसत में आ गए हैं। आज 3 अप्रैल 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आएइ जानते हैं।

देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 3 अप्रैल को सुबह मार्केट खुलने के समय 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 50 हजार 853 रुपए से कम होकर 1 लाख 46 हजार 608 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। भोपाल, लखनऊ, जयपुर, कोटा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, पुणे, मुंबई, में 2 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 34 हजार 293 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price today)

सोना 24 कैरेट:   146608 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट:   146021 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट:   134293 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट:   109956 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:   85766 रुपये प्रति 10 ग्राम

Today Gold silver price : 3 अप्रैल 2026 को चांदी का भाव क्या रहा

3 April chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार 3 अप्रैल को चांदी का भाव 2 लाख 27 हजार 813 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। एक दिन पहले ही चांदी का भाव 2 लाख 39 हजार 836 रुपए था। एक ही दिन में 12 हजार रुपए की गिरावट से बाजार में हलचल हो गई। वहीं प्लेटिनम का भाव भी घटकर 62 हजार 861 रुपए पर पहुंच गया।

3 april Haryana me sona chandi k bhav : 3 अप्रैल 2026 को हरियाणा में सोने का भाव लगभग ₹1,46,000 – ₹1,53,000 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,000 – ₹1,40,000 प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज किया गया। यह भाव संभावित इसलिए दिए जा रहे हैं, क्योंकि ट्रांसपोर्ट और लोकल मार्केट के हिसाब से विभिन्न शहरों के रेट में थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है। 3 अप्रैल को हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 34 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।


ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में अफसरसाही में बड़ा बदलाव, देखें पूरी लिस्ट 

IPS Transfer List 2026 : हरियाणा में 29 आईपीएस एचपीएस अफसरों की ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related