एकता क्रांति न्यूज।
Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं मृतका के मायका पक्ष ने दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। मृतका का नाम सलोनी है और आरोपी पति का नाम अमित है।
जानकारी के अनुसार कालवा गांव निवासी अमित और उसकी पत्नी 26 साल की सलोनी के बीच मन-मुटाव चल रहा था। कई बार उनके बीच झगड़ा हो भी चुका था। शनिवार दोपहर को किसी बात को लेकर अमित और सलोनी के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अमित ने कमरे के अंदर बंद कर के सलोनी को बुरी तरह से पिटा। इससे सलोनी बेसुध हो गई।
Jind crime : मारपीट के बाद होंश नहीं आया तो ले गया अस्पताल
सलोनी को होंश नहीं आने पर अमित उसे पिल्लूखेड़ा के प्राइवेट अस्पताल में ले गया, जहां से उसे जींद सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस और मृतका का मायका पक्ष मौके पर पहुंच गए।
मृतका के पिता पंजाब के खनौरी जिले के गांव गुरुनानक पुरा निवासी सतपाल ने बताया कि उसकी बेटी सलोनी की शादी 8 साल पहले गांव कालवा निवासी अमित के साथ हुई थी। आरोपित अमित पिल्लूखेड़ा मंडी में हेयर सैलून चलता है। आरोपित दहेज की मांग को लेकर सलोनी से अक्सर मारपीट करता था। कई बार अमित को समझाया भी गया।
Jind crime : दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित
आरोपित फिर अपनी हरकतों पर उतर आता। अमित ने शनिवार को सलोनी को कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटा। इसके चलते उसकी बेटी की मौत हुई है। उन्हें भी घटना का पता रविवार सुबह पड़ोसियों के माध्यम से चला है।
पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता सतपाल की शिकायत पर आरोपित पति अमित के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका अपने पीछे एक लड़का और लडकी छोड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



