एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क।
Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस चलाई है। जींद से रोहतक के लिए पहली बस सुबह चार बजकर 40 मिनट पर बस चलती है। जींद से रोहतक की दूरी 68 किलोमीटर है, जो जुलाना, लाखनमाजरा के रास्ते लगभग डेढ़ घंटे में रोहतक पहुंचती है।
जींद से रोहतक दूरी लगभग 68 किलोमीटर और किराया 80 किलोमीटर है। ऐसे में यह बस चलने पर स्कूल व कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अलावा निजी व सरकारी संस्थानों में नौकरी करने के लिए रोहतक शहर जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। जींद से रोहतक रूट पर 20 से ज्यादा बस चलती हैं। सुबह साढ़े बजे वाला टाइम लगभग डेढ़ साल से बंद पड़ा था।
यात्रियों की मांग पर अब साढ़े सात बजे फिर से यह बस शुरू की गई है। इसके अलावा सुबह छह बजकर 55 मिनट जींद से रोहतक के लिए पैसेंजर ट्रेन है। इसके बाद जींद से रोहतक के लिए सुबह पौने नौ बजे ट्रेन है। ऐसे में यह बस चलने से यात्रियों काे फायदा होगा। जबकि जींद से रोहतक जाने पर एसी बस में किराया लगभग 115 रुपये है। जींद से रोहतक रूट पर 20 से ज्यादा बस चलती हैं।
Haryana Roadways : जींद से रोहतक चलने वाली बसों की समय सारिणी
पहली बस सुबह चार बजकर 40 मिनट पर है। इसके बाद पांच बजकर 10 मिनट दिल्ली, साढ़े पांच बजे गुरुग्राम, पांच बजकर 50 मिनट पर दिल्ली, छह बजकर 20 मिनट पर दिल्ली, साढ़े छह बजे गुरुग्राम, छह बजकर 50 मिनट पर गुरुग्राम, सात बजकर 20 मिनट पर गुरुग्राम के लिए बस है।
सुबह साढ़े सात बजे के बाद जींद से रोहतक के लिए सात बजकर 50 मिनट गुरुग्राम एसी बस, आठ बजे, बजकर 20 मिनट पर पीआरटीसी, आठ बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम, नौ बजे रोहतक, नौ बजकर 20 मिनट पर गुरुग्राम, साढ़े नौ बहादुरगढ़, नौ बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम, दस बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के लिए चलती है।
Haryana Roadways : Jind to Rohtak Bus timetable
इसके बाद 10 बजकर 25 मिनट पर गुरुग्राम, 10 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली, 11 बजकर पांच मिनट पर जयपुर, 11 बजकर 20 मिनट पर गुरुग्राम, 12 बजे रेवाड़ी, 12 बजकर 10 मिनट पर बहादुरगढ़, 12 बजकर 35 पर गुरुग्राम, दोपहर एक बजे और एक बजकर 20 मिनट पर पीआरटीसी बस दिल्ली के लिए बस है। इसके बाद दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर गुरुग्राम, ढाई बजे रोहतक, दो बजकर 50 मिनट पर गुरुग्राम, तीन बजे, तीन बजकर दस मिनट और तीन बजकर 20 मिनट पर पीआरटीसी की बस दिल्ली के लिए चलती है।
दोपहर बाद तीन बजकर 50 मिनट पर दादरी, चार बजकर 30 मिनट पर पीआरटीसी दिल्ली, चार बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम, पांच बजकर 20 मिनट पर रोहतक, पांच बजकर 40 मिनट पर दिल्ली, छह बजे रोहतक, छह बजकर 10 मिनट पर पीआरटीसी दिल्ली, साढ़े छह रोहतक, सात बजकर 20 मिनट पर रोहतक और अंतिम बस रात आठ बजकर 20 मिनट पर रोहतक के लिए बस है।
Haryana Roadways: यात्रियों की मांग पर शुरू की गई है बस
जींद से रोहतक के लिए सुबह साढ़े सात बजे बस शुरू की गई है। यह बस चलने से यात्री अपने निर्धारित स्थान पर समय पर पहुंच पाएंगे। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
–विजय कुंडू, डीआइ बस स्टैंड जींद
Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस



