एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश कुमार की अध्यक्षता में सभी आइटीआइ प्राचार्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल का अंतिम निरीक्षण भी पूरा कर लिया गया है। प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। मेले में भाग लेने से पहले सभी अभ्यर्थियों को दिए गए लिंक पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन प्रवेश नहीं मिलेगा।
Job Fair : आईटीआई पासआउट व अपीयरिंग अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग
आइटीआई पासआउट व अपीयरिंग सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। जिला स्तरीय इस मेले में आटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, रोबोटिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थकेयर उपकरण, व टेक्निकल सर्विस सेक्टर की प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी। फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, प्लंबर, मशीनिस्ट, कापर वाइंडर, डीजल मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य ट्रेड में अवसर उपलब्ध होंगे।
लिखित परीक्षा, टेक्निकल स्किल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा। योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही आफर लेटर या अप्रेंटिसशिप कन्फर्मेशन लेटर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेज मूल दस्तावेज व छायाप्रति, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा व ट्रेड सर्टिफिकेट शामिल रहेंगे।
मेले के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है, जिनके मार्गदर्शन में सभी व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं।
Sports news : 550 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला, जींद की बेटी शिल्पा ने जीता गोल्ड



