14 मार्च 2026 सोने-चांदी के भाव : धड़ाम हुई चांदी की कीमत, सोना भी सस्ता, देखें Gold silver price

Date:

14 March 2026 Gold silver price today : सप्ताह के अंतिम दिन सोने-चांदी की कीमतें फिर से धड़ाम हो गई। चांदी में जहां 8 हजार रुपए तक की गिरावट देखी गई तो वहीं सोने के भावों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। आज यानि 14 मार्च 2026 को सोने-चांदी के भाव क्या रहे, आइये जानते हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 14 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 399 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 12 मार्च की बजाय आज 2 हजार रुपए तक सोने के भाव गिरे। दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोटा, बिकानेर, लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, गुरुग्राम समेत बड़े शहरों में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 93 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यह प्राइस सुबह मार्केट खुलने के समय के हैं, दिन में भावों में बदलाव होने की संभावना है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)

सोना 24 कैरेट:     158399 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट:     157765 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट:     145093 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट:     118799 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:     92663 रुपये प्रति 10 ग्राम

14 march 2026 Gold silver price today sona chandi rs
14 march 2026 Gold silver price today sona chandi rs

Gold silver price : 14 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा

14 March chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार आज 14 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 60 हजार 466 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। एक दिन पहले ही चांदी 2 लाख 68 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी। प्लेटिनम की बात करें तो प्लेटिनम का भाव आज 64 हजार 372 रुपए दर्ज किया गया।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 360 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 210 रुपए प्रति 10 ग्राम, अहमदाबाद में सोने का भाव 1 लाख 63 हजार 370 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में सोने का भाव 162210 रुपए प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में सोने का भाव 162210 रुपए प्रति 10 ग्राम, हैदराबाद में सोने का भाव 162210 रुपए प्रति 10 ग्राम, जयपुर में सोने का भाव 162360 रुपए प्रति 10 ग्राम, भोपाल में सोने का भाव 163370 रुपए प्रति 10 ग्राम, लखनऊ में सोने का भाव 162360 रुपए प्रति 10 ग्राम, चंडीगढ़ में सोने का भाव 162360 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

Gold silver price : अमेरिका इजराइल इरान की जंग के बीच गिरी सोने चांदी की कीमतें

अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के कारण सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोने चांदी की कीमतें घटने के कारण ये हैं कि ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम है तो वहीं कैश पर भरोसा बढ़ा है। दरअसल अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग से मार्केट में अनिश्चितता बढ़ गई है और निवेशक सोने के बजाय नकद हाथ में रखना पसंद कर रहे हैं। इससे सोने की मांग पर असर पड़ा है। मिडिल ईस्ट जंग की वजह से तेल की कीमतें भी बढ़ रही हैं, जिससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में बिकवाली हो रही है। इसका असर कमोडिटी मार्केट पर भी हो रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related