Thursday, June 18, 2026
Home हेल्थHPV Protest : हरियाणा की इस ग्राम पंचायत की 2 टूक-एफिडेविट दो...

HPV Protest : हरियाणा की इस ग्राम पंचायत की 2 टूक-एफिडेविट दो तभी लगेगा HPV टीका

HPV Protest Haryana : कैंसर से बचाव को लेकर तैयार की गई एचपीवी (HPV) वैक्सीन का विरोध शुरू हो गया है। हरियाणा के जींद जिले के बड़ौदा गांव की पंचायत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एफिडेविट देंगे, तभी एचपीवी का टीका लगने देंगे। इस मामले में बड़ौदा गांव की पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल व उप स्वास्थ्य केंद्र में अधिकारियों से की बातचीत की और कहा कि वह बिना लिखित जिम्मेदारी के एक भी बच्ची को टीका नहीं लगने देंगे

बता दें कि गांव बडौदा में सर्वाइकल कैंसर की एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन को लेकर ग्राम पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल सरपंच रेशम लाल, पूर्व सरपंच सुधीर चहल, जनता सरकार मोर्चा के सहसंस्थापक सदस्य संदीप चहल, पूर्व मेंबर विनोद कुमार, पूर्व पार्षद जितेंद्र चहल, सुरेश पूनिया, रामबीर ठेकेदार, बलजीत चहल, आशीष सिहाग ने सरकारी स्कूलों और उप स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर अधिकारियों व कर्मचारियों से इस विषय पर विस्तृत चर्चा की।

HPV Protest : वैक्सीन लगाने वाले डॉक्टर, स्कूल प्रिंसीपल दें एफिडेविट

पंचायत प्रतिनिधियों ने साफ शब्दों में कहा कि यदि गांव में बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जानी है तो संबंधित विभाग को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए लिखित हलफनामा देना होगा। यह एफिडेविट स्कूल के प्रिंसिपल, वैक्सीन लगाने वाले डॉक्टर या सरकार की ओर से दिया जाना चाहिए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार का स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव सामने आता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग या अधिकारी की होगी।

HPV Protest Haryana Jind Baroda Gram Panchayat opposes HPV vaccine

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इस विषय में लिखित जिम्मेदारी नहीं दी जाती, तब तक गांव में एक भी बच्ची को यह टीका नहीं लगाने दिया जाएगा। उनका कहना था कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है। पंचायत सदस्यों ने यह भी कहा कि टीकाकरण से पहले अभिभावकों को वैक्सीन के लाभ, संभावित साइड इफेक्ट और पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जानी चाहिए। बिना अभिभावकों की सहमति और पूरी जानकारी के किसी भी बच्चे को टीका लगाना उचित नहीं है।

HPV Protest Haryana Jind Baroda Gram Panchayat

HPV Protest : ग्राम पंचायत क्यों कर रही एचपीवी का विरोध

प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि इस तरह के टीकाकरण अभियानों को लेकर ग्रामीणों में कई सवाल और आशंकाएं हैं। उनका कहना था कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य नीतियों को प्रभावित करने में बड़ी संस्थाओं और दवा कंपनियों की भूमिका पर भी सवाल उठते रहे हैं। प्रतिनिधियों ने इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और बड़ी दवा कंपनियों के प्रभाव वाला मॉडल बताते हुए कहा कि कई बार ऐसे अभियानों के पीछे फार्मा उद्योग के आर्थिक हित भी जुड़े होते हैं।उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को बिना पूरी जानकारी दिए किसी भी प्रकार का टीकाकरण करना उचित नहीं है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि पहले ग्रामीणों और अभिभावकों के सामने सभी तथ्यों को स्पष्ट करे, उसके बाद ही किसी अभियान को आगे बढ़ाया जाए।

HPV Protest Haryana Jind Baroda Gram Panchayat
HPV Protest Haryana Jind Baroda Gram Panchayat

पंचायत का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा हर निर्णय पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और अभिभावकों की सहमति के साथ ही होना चाहिए। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी सरकारी योजना का विरोध करना नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि गांव के बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा हर निर्णय पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ लिया जाए।क्योंकि “सरकार को हमारी बच्चियों की शिक्षा और स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है, लेकिन उनसे कहीं ज्यादा चिंता उनके माता-पिता और समाज को है। हमारे बच्चे हमारे अधिकार और हमारी जिम्मेदारी हैं, इसलिए उनके हित में सबसे सही फैसला भी हम ही सोच-समझकर ले सकते हैं।”

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...