15 जनवरी 2026 Gold Silver price : रॉकेट हुए सोने चांदी की दाम, देखें आज के sona chandi k bhav

Date:

15 January 2026 Gold Silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतें रॉकेट की तरह आसमान छू रही है। हर रोज धातू महंगी होती जा रही है। आज यानि 15 जनवरी 2026 को पटना, मुंबई, लखनऊ, दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद, पुणे जैसे शहरों में सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते इतना उछाल देखने को मिल रहा है।

देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज वीरवार को 24 कैरेट प्योर गोल्ड का भाव 1 लाख 42 हजार 15 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले ही यह 1 लाख 40 हजार रुपए के आसपास चल रहा था। हर रोज दो हजार रुपए के करीब सोने (Gold price today) के दामों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।

15 January 2026 Gold Silver price haryana me sona chandi ka bhav
15 January 2026 Gold Silver price haryana me sona chandi ka bhav

गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत बढ़कर 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1 लाख 46 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है और रिकार्ड स्तर पर पहुंचा है। साल 2026 के 15 दिनों में ही सोने के भाव 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा बढ़ चुके हैं।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)

सोने की शुद्धता    सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     142015 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     141446 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     130086 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     106511 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट     83079 रुपये प्रति 10 ग्राम

15 जनवरी 2026 Gold Silver price : आज चांदी का क्या भाव है ?

15 January 2026 Chandi ka bhav : सोने की तरह चांदी की कीमतें भी लगातार नए रिकार्ड कायम कर रही हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की बात करें तो इस पर (Silver price today) चांदी का भाव 2 लाख 77 हजार 512 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। यह अब तक का चांदी ऑल टाइम हाई प्राइस है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2 लाख 86 हजार रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। एक ही दिन में 15 हजार रुपए से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। साल 2026 के 15 दिनों में चांदी के 40 हजार रुपए के करीब भाव बढ़ गए हैं।

हरियाणा में सोने चांदी का भाव (Haryana me sona chandi ka bhav)

15 जनवरी 2026 को हरियाणा में 24 कैरेट सोने (Haryana me sone ka bhav) का भाव 1 लाख 42 हजार 269 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 30 हजार 81 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हरियाणा में आज चांदी का (Haryana me chandi ka bhav) भाव 2 लाख 87 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। 1 ग्राम चांदी 287 रुपए की हो गई है। हालांकि इन रेटों में लोकल मार्केट के हिसाब से मामूली सा फर्क हो सकता है। इसलिए अपने स्थानीय ज्वेलर्स से भी संपर्क रखें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related