Sona Chandi price Today : सोने की कीमतें गिरी, 3 लाख के करीब पहुंची चांदी, देखें 19 जनवरी 2026 को सोने चांदी का भाव

Date:

19 January 2026 Sona Chandi price today : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। वैश्विक स्तर पर चल रहे हालातों के चलते सुरक्षित निवेश को देखते हुए सोने चांदी की कीमतें अमूलचूल वृद्धि कर रही हैं। चांदी 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को छूने के करीब हैं तो वहीं सोने के भाव भी 1 लाख 43 हजार रुपए के करीब पहुंच रहे हैं। हालांकि आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट है। आज यानि 19 जनवरी 2026 को सोने चांदी की कीमत क्या हैं, आइए बताते हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 593 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एमसीएक्स (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव गिरकर 1 लाख 42 हजार 601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट प्योर गोल्ड की कीमत घटकर (सभी टैक्स सहित) 1 लाख 46 हजार 200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। गुडरिटर्न्स पर सोने का भाव 1 लाख 43 हजार 920 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

Sona Chandi price : IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धता     सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट     141593 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट     141026 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट     129699 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट     106195 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट     82832 रुपये प्रति 10 ग्राम

19 January 2026 : आज के चांदी के भाव

Silver Price Today : सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। नए साल यानि 2026 के 19 दिनों में चांदी की कीमतें 30 हजार रुपए से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। 19 जनवरी 2026 को चांदी का भाव 2 लाख 95 हजार रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। जल्द ही चांदी 3 लाख रुपए प्रति किलो के आंकड़े को छू जाएगी, क्योंकि एक्सपर्ट के अनुसार आगामी दिनों में चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related