22 January 2026 Gold Silver Price : देश भर में सोने चांदी की बढ़ती कीमतें आम आदम की पहुंच से बाहर होती जाती जा रही हैं। सोना डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा पहुंचा है तो वहीं चांदी भी साढ़े 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के करीब जा पहुंची है। इस सप्ताह मार्केट खुलने के समय सोने का भाव 3 लाख से नीचे थे लेकिन चार दिन में ही 30 हजार रुपए से ज्यादा रेट बढ़ गए। आज यानि 22 जनवरी 2026 को सोने चांदी की कीमतें क्या रही, आइए बताते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की, IBJA के अनुसार वीरवार सुबह प्योर गोल्ड का भाव 1 लाख 54 हजार 227 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 59 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं। MCX पर भी सोना 1 लाख 58 हजार 339 रुपए के आसपास चल रहा है।
Gold Silver Price : IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
सोने की शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 154227 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 153609 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 141272 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 115670 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 90223 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold Silver Price : आज का चांदी का भाव (Aaj ka chandi ka bhav)
26 January 2026 silver price : चांदी की कीमतें हर रोज रिकार्ड कायम कर रही हैं। 19 जनवरी को इस सप्ताह की मार्केट खुली तो चांदी का रेट 2 लाख 96 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास था लेकिन आज MCX पर यह भाव 3 लाख 35 हजार 521 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी 3,19,097 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इसी तरह दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 3 लाख 34 हजार 300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी का भाव बढ़कर 3,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।
हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव (Gold silver price today in Haryana)
22 जनवरी 2026 को हरियाणा में सोने चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 54 हजार 895 रुपए से लेकर 1 लाख 56 हजार 750 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच में बिक रहा है। हरियाणा में 22 कैरेट सोने (Haryana me sone ka bhav) का भाव 1 लाख 41 हजार से 1 लाख 43 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहा हे। हरियाणा में आज (Haryana me chandi ka bhav) चांदी का भाव 3 लाख 30 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
10 ग्राम चांदी की बात करें तो यह 3301 रुपए में मिलेगा। बता दें कि इन कीमतों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है। सटीक दाम के लिए आप अपने स्थानीय जौहरी या IBJA (India Bullion and Jewellers Association) की वेबसाइट देख सकते हैं।

