25 March 2026 Gold silver price : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में इस सप्ताह बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। 18 मार्च से 25 मार्च तक सोने की कीमतें 14 हजार रुपए तक और चांदी की कीमतों में 25 हजार रुपए तक की गिरावट (Gold Silver Crash) देखी जा चुकी है। 25 मार्च 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 25 मार्च को सुबह मार्केट खुलने के समय 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 420 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि रात को मार्केट बंद होने से पहले सोना और सस्ता हो गया था लेकिन रात को उछाल देखने को मिला। देश के बड़े शहरों दिल्ली, कोटा, जयपुर, बिकानेर, चंडीगढ़, पुणे, मुंबई, गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 25 हजार 625 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 18 मार्च को सोने की कीमत 1 लाख 54 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम थी लेकिन 25 मार्च आते एक तौले सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार पर आ गई।
IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)
सोना 24 कैरेट: 140420 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 139858 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 128625 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 105315 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 82146 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold silver price : 25 मार्च 2026 को चांदी का भाव क्या रहा
25 March chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार 25 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 24 हजार 545 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। एक सप्ताह पहले 18 मार्च को चांदी 2 लाख 50 हजार रुपए पर ट्रेंड कर रहा था लेकिन उसके बाद से प्रतिदिन चांदी की कीमतें घटती जा रही हैं। वहीं प्लेटिनम का भाव 62 हजार 813 रुपए पर आ गया है, जो इस माह का न्यूनतम है। यहां बताते चलें कि सोने चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से हो रही गिरावट के प्रमुख कारणों में जंग का माहौल है। सोना-चांदी निवेशक गोल्ड सिल्वर बेचकर कैश एकत्रित कर रहे हैं।
Haryana sona chandi price Today : हरियाणा में 25 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच (Haryana me chandi ka bhav) गया तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 33 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक नोट किया गया। हरियाणा में 25 मार्च को चांदी का भाव 2 लाख 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि विभिन्न शहरों में रेटों में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है, क्योंकि लोकल मार्केट के हिसाब से टैक्स, मेकिंग चार्ज अलग होता है।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।

