28 January 2026 Gold Silver Price : सोने चांदी के नखरे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक ही दिन में सोने की कीमतों में 5 हजार के करीब और चांदी की कीमतों में 26 हजार रुपए प्रति किलो की छलांग देखने को मिली। आज यानि 28 जनवरी 2026 को सोने चांदी की कीमतें क्या रही, आइए बताते हैं।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर दिल्ली, मुंबई, पटना, भोपाल, चंडीगढ़, लखनऊ, अहमदाबाद, पुणे जैसे बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 901 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले इसकी कीमत 1 लाख 54 हजार 310 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
वहीं एक किलोग्राम चांदी की कीमत 3 लाख 44 हजार 564 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो एक दिन पहले ही 3 लाख 17 हजार 705 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। इसके अलावा प्लेटिनम धातू का प्राइस 84 हजार 992 रुपए पर पहुंच गया। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात जैसे बड़े राज्यों में भी चांदी का यही भाव चल रहा है।

IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 158901 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 158265 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 145553 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 119176 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 92957 रुपये प्रति 10 ग्राम
Haryana me Sona chandi Price : हरियाणा में सोने चांदी का भाव
27 जनवरी 2026 को हरियाणा में सोने चांदी के भाव की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, जींद, करनाल, भिवानी, हिसार, अंबाला जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 62 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव भी 1 लाख 48 हजार 450 रुपए दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में आज चांदी का भाव 2 लाख 87 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हांलांकि ये दरें स्थानीय बाजार के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती हैं, इसलिए खरीदने से पहले ज्वैलर से पुष्टि करें।
Gold Silver Price : जानिए सोना क्यों महंगा हो रहा है
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जा करने को लेकर जो बार-बार टैरिफ बढ़ाने की धमकियां दी जा रही है, इससे विश्व के बाजारों में अस्थिरता की स्थिति बन रही हैं और सुरक्षित निवेश की तरफ रूझान होने के कारण सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया लगातार गिरता जा रहा है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरीदे जाने वाले सोने की लैंडिंग कॉस्ट भारत में बहुत महंगी हो गई है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें ₹1.5 लाख के पार निकल गईं।
भारत में चांदी (Silver Price today) इसलिए महंगा हो रहा
देश में सोलर क्रांति की लहर सी चल पड़ी है, इसलिए सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में चांदी का भारी इस्तेमाल हो रहा है और इसकी डिमांड बढ़ृ रही है। इसके चलते चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। अब चांदी सिर्फ गहनों में इस्तेमाल नहीं हो रही, इन उपकरणों के लिए भी चांदी की जरूरत हो गई है। वहीं अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं हैं।

