30 January 2026 Gold Rates Today : देश में सोने चांदी की कीमतें रॉकेट बन कर आसमान की तरफ जा रही हैं। सोने की कीमतों में जहां एक ही दिन में 10 हजार रुपए तक का उछाल देखने को मिला तो वहीं चांदी की कीमते भी एक ही दिन में 15 हजार से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। आज यानि 30 जनवरी 2026 को सोने का भाव (aaj sone ka bhav) क्या रहा और चांदी किस (aaj Chandi ka bhav) रेट पर बिकी, आइए बताते हैं।
बात करें अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तो इसके अनुसार दिल्ली, पटना, भोपाल, इंदौर, मुंबई, पुणे, जयपुर, बिकानेर, चंडीगढ़, हरियाणा, लखनऊ, बिहार, पटना में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 75 हजार 340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 74 हजार 638 रुपए दर्ज किया गया है। एक दिन पहले ही प्योर गोल्ड 1 लाख 64 हजार 635 रुपए प्रति 10 ग्राम और एक सप्ताह पहले यानि 23 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 54 हजार 310 रुपए पर था। इस सप्ताह के अंत तक आते यह 1 लाख 75 हजार रुपए पर चला गया है।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Rates Today)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 175340 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 174638 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 160611 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 131505 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 102574 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 : 379988 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम 88752 रुपए

30 जनवरी 2026 चांदी का भाव पहुंचा पौने चार लाख पर
Today Silver price : आज यानि 30 जनवरी को चांदी का भाव 3 लाख 79 हजार 988 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। पिछले चार दिन में चांदी की कीमतों में 62 हजार 283 रुपए की वृद्धि देखने को मिली है। एक सप्ताह पहले पिछले शुक्रवार को ही चांदी की कीमत 3 लाख 17 हजार 705 रुपए प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि 22 जनवरी को चांदी 2 लाख 99 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर थी लेकिन चार दिन में ही 78 हजार रुपए की तेजी से बाजार में खलबली मच गई है।
Gold Rates Today : सोना चांदी के रेट क्यो बढ़ रहे हैं जानिए
सोना चांदी की कीमतें इतनी क्यों बढ़ रही है, इसके बारे में पता करें तो विशेषज्ञ बताते हैं कि जब भी दुनिया में ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ता है, निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर भागते हैं। फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की जिद के चलते ऐसे ही हालात हो रहे हैं, इसलिए भी रेट बढ़ रहे हैं। आज रुपया डॉलर के मुकाबले ₹91.10 के ऑल-टाइम लो पर है। यह भी एक कारण है।
वहीं चांदी की कीमतों में तेजी का कारण सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल माना जा रहा है तो वहीं चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है। अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।

