4 April 2026 Gold silver price : अप्रैल माह में पहले दो दिन उछाल के बाद सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे होने के चलते सर्राफा बाजार बंद रहा, इसलिए 2 अप्रैल की रात के रेट ही लागू रहे। 4 अप्रैल 2026 को सोने-चांदी के भाव क्या रहे, आइए जानते हैं।
बात करें इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तो इसके अनुसार 4 अप्रैल को सुबह मार्केट खुलने के समय 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 46 हजार 608 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 34 हजार 293 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार और रविवार को भी मार्केट बंद रहेगी, इसलिए सोमवार को ही नए रेट आएंगे।
IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)
सोना 24 कैरेट: 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 146021 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 134293 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 109956 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 85766 रुपये प्रति 10 ग्राम
Today Gold silver price : 4 अप्रैल 2026 को चांदी के भाव क्या रहे
4 April chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार 4 अप्रैल को चांदी का भाव 2 लाख 27 हजार 813 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। हालांकि 3 अप्रैल को बाजार बंद था, इसलिए 2 अप्रैल की रात का भाव ही लागू रहेगा। इसके अलावा 4 अप्रैल 2026 को हरियाणा में सोने का भाव लगभग ₹1,46,000-₹1,53,000 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,000-₹1,40,000 प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज किया गया। यह भाव संभावित इसलिए दिए जा रहे हैं, क्योंकि ट्रांसपोर्ट और लोकल मार्केट के हिसाब से विभिन्न शहरों के रेट में थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है। 4 अप्रैल को हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 34 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।

