6 February 2026 Gold Silver price : देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार चढ़ाव चल रहा है। दो दिन सोना व चांदी बढ़त में रहे तो तीसरे दिन फिर से कीमतें एकदम धड़ाम से नीचे आ गिरी। एक ही दिन में सोने की कीमत 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा और चांदी की कीमत 28 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा टूटी। आज यानि 6 फरवरी को सोने का भाव क्या रहा और दिल्ली, पटना, मुंबई, पुणे, बंगलुरु, जयपुर, बिकानेर, कोटा, चंडीगढ़, लखनऊ में चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 6 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 56 हजार 625 रुपए प्रति 10 ग्राम रुपए से टूटकर 1 लाख 52 हजार 502 रुपए पर आ गया। एक ही दिन में 4 हजार रुपए के करीब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। यूं तो 1 व 2 फरवरी को भी सोने की कीमत डेढ़ लाख रुपए के आसपास ही चल रही थी लेकिन पिछले दो दिन से लगातार कीमतों में वृद्धि देखी जा रही थी।

आज यानि 5 फरवरी 2026 को चांदी का भाव 2 लाख 54 हजार 339 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक दिन पहले ही चांदी का भाव 2 लाख 82 हजार 462 रुपए प्रति किलोग्राम पर था। एक ही दिन में चांदी की कीमत 28 हजार रुपए के करीब घट गई। सुबह मार्केट खुलने के बाद दिन भर में सोने-चांदी की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव रहता है। नीचे सारिणी में देखें IBJA पर सोना चांदी आज का भाव कितना रहा।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Silver price)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 152502 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 151891 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 139692 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 114377 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 89214 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 254339 रुपए प्रति किलोग्राम
प्लेटिनम 65406 रुपए
Gold Silver price : 6 फरवरी 2026 को चांदी का भाव
6 February chandi ka bhav : चांदी की एक दिन बढ़ती कीमत और अगले ही दिन धड़ाम से नीचे गिरती कीमतों ने निवेशकों से लेकर आम आदमी तक को सोचने को मजबूर कर दिया है। 5 फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 82 हजार रुपए किलो पर था तो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार छह फरवरी को चांदी का भाव 2 लाख 54 हजार 339 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक-एक दिन में ही 28 हजार रुपए तक का भाव ऊपर-नीचे हो रहा है।

हरियाणा में आज सोने चांदी का भाव (6 February sona chandi price Haryana)
हरियाणा में सोने चांदी (Haryana me sone chandi ka bhav) के भाव की बात करें तो यहां भी स्थिति राष्ट्रीय मार्केट की तरह ही हो चुकी है। 6 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। 22 कैरेट सोने का भाव भी 1 लाख 51 हजार से कुछ ज्यादा रहा।
गुरुग्राम, चंडीगढ़, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत जैसे शहरों में आज यानि 6 फरवरी को हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 54 हजार से 2 लाख 56 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक बिका। हालांकि इन रेटों में GST, मेकिंग चार्ज और स्थानीय कर शामिल नहीं हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ज्वेलर्स से संपर्क करें या IBJA की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
sona chandi price update : सोना चांदी खरीदते समय रखे इन बातों का ध्यान
जब भी आप सोने की खरीददारी करने जाएं तो हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।
Gold Silver price update : असली चांदी कैसे पहचानें
असली सिल्वर यानि चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। इसके अलावा असली चांदी की पहचान के लिए चांदी के ऊपर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। इसके अलावा असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। वहीं एक तरीका ये भी है कि चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

