Haryana Jobs: हरियाणा में निकली सरकारी नौकरी भर्ती, इतने पदों के लिए आवेदन शुरू

Date:

Haryana Jobs: हरियाणा में सरकारी नौकरी लेने के लिए तैयारी कर रहे युवाओ के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। HSSC ने अनुसधान अनुसंधान विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुरोध पर गैस रूम के ऑपरेटर के लिए करीब 32 पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। यह भर्ती ग्रुप 5 की 36 के अंतर्गत की जाएगी। इससे हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिलेगा। और चिकित्सा शिक्षा जैसे संस्थानों को स्टाफ मिलेगा। यह कदन तकनिकी कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए उठाया गया है।

32 पदों के लिए होगी भर्ती Haryana Jobs

जैसे कि पहले भी बताया गया है कि करीब 32 पदों के लिए यह भर्ती की जाएगी जो सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे उमीदवार है वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। जानकारी के लिए बता दें कि पहले इस भर्ती के लिए केवल 2 ही पद रखे गए थे लेकिन अब इसे बढाकर 32 तक पंहुचा दीया है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के अनुरोध पर पदों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला प्रदेश के मेडिकल संस्थानों में तकनीकी स्टाफ की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

पदों का वर्गवार आरक्षण

पदों का आरक्षण इस प्रकार तय किया गया है: जैसे सामान्य वर्ग के लिए 17 पद रखे गए है जबकि वंचित अनुसूचित जाति के लिए 4 पद और पिछड़ा वर्ग ए के लिए 4 पद जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी 4 पद रखे गए है। अन्य श्रेणियों के लिए भी पद शामिल किए गए हैं जैसे यह भर्ती समूह 5 के तहत श्रेणी संख्या 36 में आयोजित की जाएगी। Haryana Jobs

इस लिए बढ़ाये गए पद

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। जिसके चलते तकनिकी स्टाफ की भी आवश्यकता पड़ती है। जिसके चलते अस्पतालों में आधुनिक उपकरणों और विशेष गैस सिस्टम के संचालन के लिए ऐसे स्टाफ की आवश्यकता होती है। इसलिए इन पदों को बढ़ाना बहुत जरुरी है। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम न केवल रोजगार बढ़ाएगा बल्कि चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार करेगा।

युवाओं के लिए खास मौका

हर वर्ष कई उम्मीदवार सरकारी नौकरी भर्ती का इंतजार करते हैं। सरकारी नौकरी को स्थिर करियर, बेहतर वेतन और सामाजिक सुरक्षा के कारण खास महत्व दिया जाता है। इसलिए यह भर्ती भी युवाओं के लिए काफी खास हो सकती है। इस भर्ती से युवाओं को कई तरह से फायदा हो सकता है जैसे तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा और स्थायी सरकारी नौकरी की संभावना के साथ ही मेडिकल संस्थानों में काम करने का अनुभव भी मिलेगा और भविष्य में प्रमोशन और प्रशिक्षण के अवसर भी आएगें। जानकरों के मुताबिक कम पदों की संख्या बढ़ाना भी बड़ी बात है।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए समय समय पर आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें। क्योंकि अब हरियाणा के अलग -अलग पदों को भरने के लिए लगातार भर्ती निकली जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related