Thursday, June 18, 2026
Homeक्राइमBomb threat : हरियाणा के जींद कोर्ट को बम से उड़ाने की...

Bomb threat : हरियाणा के जींद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Jind court bomb threat : हरियाणा के जींद में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में ई-मेल पर एक मैसेज आया था, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी हुई थी। मैसेज के बाद हड़कंप मच गया और यहां सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार जींद में सैशन जज की ई-मेल पर जो मैसेज भेजा गया है, उसमें आईईडी (IED) छिपाने और फिदायीन हमलावर भेजने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जींद SP कुलदीप सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जींद पुलिस अलर्ट मोड पर है। बम से अदालत परिसर को उडाने की धमकी मिली थी। जिस पर सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस सर्च अभियान में कुछ भी संदिग्ध नही मिला है।

Jind court bomb threat : मैसेज में लिखा आपकी कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। 

वहीं सूत्रों के अनुसार सैशन जज की मेडल पर भेजी गई ईमेल में स्पष्ट रूप से लिखा था कि, “आपकी कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। साथ ही धमकी देने वाले ने दावा किया कि कोर्ट में आईईडी ब्लास्ट छिपाया गया है। ईमेल मैसेज में यह भी कहा गया कि यदि उनका निशाना चूका, तो वे फिदायीन हमलावर भेजकर कोर्ट को उड़ा देंगे।

Bomb threat Threat to blow up Jind Court in Haryana with a bomb
Bomb threat Threat to blow up Jind Court in Haryana with a bomb

जींद बार के एडवोकेट विकास लोहान के अनुसार आज सुबह 9 बजे के करीब सेशन जज की ईमेल आईडी पर सुबह यह धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। पुलिस को मामले की सूचना दी गई तो पुलिस टीम डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। पूरे सेशन कोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, घंटों की छानबीन के बाद भी पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

सैशन जज की मेल पर मिली है ई-मेल : एसपी कुलदीप सिंह

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जींद पुलिस अलर्ट मोड पर है। बम से अदालत परिसर को उडाने की धमकी मिली थी। जिस पर सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस सर्च अभियान में कुछ भी संदिग्ध नही मिला है। गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से जींद पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा अभियान चलाए हुए है। जिलेभर में स्थित सभी महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर सघन तलाशी एवं सुरक्षा जांच की जा रही है।

जिला न्यायालय परिसर, जिला जींद पुलिस कार्यालय, अन्य संवेदनशील सरकारी इमारतों को बारीकी से सर्च किया गया है। इस अभियान के दौरान बम निरोधक दस्तों, डॉग स्क्वायड एवं स्थानीय पुलिस बल की सहायता ली गई है। पुलिस द्वारा सुरक्षा उपकरणों, प्रवेश, निकास मार्गों, सीसीटीवी कैमरों तथा आसपास के क्षेत्रों की भी विशेष निगरानी की गई।

साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देए तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है तथा जींद पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवं मुस्तैद है। आम नागरिकों की सुरक्षा जींद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...