Delhi Metro Phase 4 : दिल्ली में परिवहन इंफ्रास्ट्रचर को और मजबूत करने के लिए अब फेज 4 पर काम चल रहा है इससे एक बड़ा कदम माना गया है। इस चरण में 6 नए कॉरिडोर बनेगे और करीब 84 नए स्टेशन भी खुलेगें। अगर कार्य योजना के अनुसार चलता रहा तो साल के अंत तक दिल्ली और NCR के इलाके में मेट्रो कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इससे ट्रैफिक की समस्या कम होगी और लम्बी यात्रा में समय भी कम लगेगा। अधिकारियो का कहना है कि जैसे ही यह काम पूरा होगा तो दिल्ली के करीब हर मुख्य क्षेत्र मेट्रो से जुड़ जाएगा।
इन कॉरिडोर्स पर चल रहा है काम Delhi Metro Phase 4
अभी जनकपुरी वेस्ट से RK आश्रम तक के कॉरिडोर पर कार्य चल रहा है जानकारी के लिए बता दें कि यह मेट्रो के फेज 4 का सबसे बड़ा रॉउट है और सबसे अहम् भी जो सभी रूट को आपस में जोड़ता है। इसकी लम्बाई करीब 28.9 किलोमीटर है इसमें 22 स्टेशन शामिल है। जानकारों के अनुसार इसके चलते ही करीब 30 प्रतिशत दूसरे मध्य से दिल्ली के बीच यात्रियों के यात्रा करने में कमी आएगी। Delhi Metro Phase 4
मजलिस पार्क से मौजपुर कॉरिडोर
यह कॉरिडोर पिंक लाइन का जो हिस्सा रह गया है उसे पूरा करेगा जिससे दिल्ली को पूर्ण रूप से रिंग मेट्रो मिलेगी। यहाँ का निर्माण कार्य भी करीब 80 प्रतिशत तक पूरा हो चूका है। उत्तेर से पूर्व की तरफ दिल्ली में डबल देकर तैयार किया जा रहा है। जिसमे सड़क के ऊपर ही मेट्रो चलेगी।
एरोसिटी से तुगलकाबाद गोल्डन लाइन
यह रूट पहले सिल्वर लाइन के नाम से जाना जाता था जो अब गोल्डन लाइन के नाम से जाना जाने लगा है। इस रूट की लम्बाई करीब 24 किलोमीटर तक की है। यह साउथ दिल्ली को इंद्रा गांधी एयरपोर्ट से जोड़ेगा। इस टनलिंग का बड़ा हिस्सा पर कार्य पूरा हो चूका है।
इन 3 कॉरिडोर्स को मिली मंजूरी
इंदरलोक से इन्द्रप्रस्त पुरानी और सेन्टर दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी के लिए बनाया गया है। लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक दक्षिण दिल्ली के इलाको के लिए बनाया गया है। रिठाला से नरेला कुंडली कॉरिडोर दिल्ली को सोनीपत से जोड़ेगा।
फेज 4 में काफी बेहतरीन तकनीक का प्रयोग किया गया है जिससे सुरक्षा के साथ सटीक यात्रा का संचालन हो सके इसमें इंटरचेंज स्टेशन की संख्या 40 कर दी गई है जो पहले 29 थी। स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्टर डिजाइन किया गया है ताकि जमीन की भी बचत की जा सके। जानकारों का कहना है की इससे प्रदूषण से काफी रहत मिलेगी। Delhi Metro Phase 4
यह विस्तार क्यों अहम है
दिल्ली जैसे बड़े शहरों में मेट्रो परिवहन ही नहीं आर्थिक एवं सामाजिक विकास की रीढ़ भी है इस कॉरिडोर से यात्रा का समय भी घटेगा और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। और दिल्ली जैसे शहर में प्रदूषण नियंत्रण करना आज के समय में बहुत जरूरी है , जिसके चलते यह प्रोजेक्ट काफी अहम् है। इससे स्थानीय व्यपार के साथ साथ रियल एस्टेट को भी बढ़ावा मिलेगा और समाज का विकास होगा।

