Driving Training Chandigarh: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना और भी आसान हो जाएगा क्योंकि चंढीगढ़ में नया ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खुलने जा रहा है यहाँ पर ट्रेनिंग लेने वाले व्यक्ति को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अलग से अलग से ड्राइविंग टेस्ट देने की आवश्यकता नहीं होगी। यह ट्रेनिंग सेंटर रायपुर कलां क्षेत्र में लगभग 4 एकड़ जमीन पर पर बनेगा। इसका मुख्या उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और प्रशिक्षित ड्राइवर तैयार करना है।
ड्राइविंग सीखना होगा आसान Driving Training Chandigarh
चंडीगढ़ कुल रहे इस आधुनिक Chandigarh Driving Training Center से ड्राइविंग करनी और भी आसान होगी , जहां युवाओं और पेशेवर ड्राइवरों को सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह मुख्यता उन लोगो के लिए बेहतर विकल्प होगा जो पहली बार गाड़ी चलाना सीखना चाहते हैं या अपने कौशल को बेहतर बनाना चाहते हैं। यहां सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम और वाहन संचालन की पूरी जानकारी दी जाएगी।
4 एकड़ में बनेगा प्रशिक्षण केंद्र
इस प्रशिक्षण केंद्र में धुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाएं होंगी। जो कुछ इस प्रकार है – नए मॉडल की गाड़ियों पर प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी मिलेगा ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वाहन की बुनियादी देखभाल और मरम्मत की ट्रेनिंग भी यहाँ दी जेगी। फर्स्ट एड और आपातकालीन स्थिति में सही प्रतिक्रिया सिखाना भी इस ट्रेनिंग में सिखाया जाएगा। ड्राइविंग सिमुलेटर और आधुनिक तकनीक का उपयोग इस सेंटर में किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के केंद्र सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। Driving Training Chandigarh
ये संस्थाए ले सकती है भाग
इस सेंटर में कई तरह की संस्थाएं भाग ले सकती हैं इसमें भाग लेने के लिए भी आवेदन किये जाते है , ऐसी संस्थाए जैसे – गैर सरकारी संगठन इसमें भाग ले सकते है , शैक्षणिक संस्थान, सरकारी और स्वायत्त संस्थाएं , निजी कंपनियां, वाहन निर्माता कंपनियां भी इसमें कार्य कर सकती है। चयनित संस्था को अपने संसाधनों और खर्च से इस सेंटर को चलाना होगा। इससे सार्वजनिक और निजी भागीदारी का मॉडल मजबूत होने की उम्मीद है।
लाइसेंस बनेगा और भी आसान
इस परीक्षण केंद्र की सबसे अच्छी बात यह है की यहाँ परीक्षण करने वाले लोगों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाना और भी आसान हो जाएगा क्योंकि इसमें ट्रेनिंग के अंदर ही मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर द्वारा परीक्षण लिया जाएगा। जिसके चलते लाइसेंस के लिए अलग से कार या फिर बाइक चला कर नहीं देखनी पड़ेगी। प्रशिक्षण के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। परिवहन विशेषज्ञों के अनुसार, यह व्यवस्था समय की बचत करेगी और ड्राइविंग कौशल को बेहतर तरीके से परखेगी। Driving Training Chandigarh
इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र से कई फायदे है जैसे – नए ड्राइवर ज्यादा जिम्मेदार बनेंगे और ट्रैफिक नियमों के पालन की समझ बढ़ेगी जिसे ड्राइवर ज्यादा ट्रैन होंगे। सड़क हादसों में कमी आने की संभावना है क्योंकि ड्राइवर अच्छे होंगे तो सड़क हादसे भी कम होंगें। पेशेवर ड्राइवरों की गुणवत्ता और भी बेहतर होगी कई राज्यों में पहले भी ऐसे मॉडल अपनाए गए हैं और वहां सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।

