Trains Update: होली पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत, कई ट्रेनों में बढ़े डिब्बे, सफर आसान

Date:

Trains Update: रेलवे ने त्योहारों के समय बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेवाड़ी से लेकर गुजरात तक जाने वाली ट्रैन के डिब्बों की संख्या कुछ समय के लिए बढ़ा दी है। फरवरी के लास्ट तक इस ट्रैन में डिब्बों की संख्या बढ़ी रहेगी जो मार्च के शुरुआत तक चलेगी। जिसके चलते काफी यात्रियों को लाभ होगा। Trains Update

इससे टिकट मिलने की सम्भावना भी बढ़ जाएगी। यात्रा और भी आसान होगी। हिसार, जयपुर, उदयपुर और लालगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को इस सुविधा का विशेष लाभ होगा। इस कदम का उद्देश्य भीड़ को नियत्रण करना और यात्रा को और भी सुचारु और आरामदायक बनाना है।

रेलवे का फैसला क्यों जरूरी Trains Update

Trains Update: Big relief for passengers on Holi, increased coaches in many trains, easy travel
Trains Update: Big relief for passengers on Holi, increased coaches in many trains, easy travel

होली के त्यौहार के समय भारत में सबसे ज्यादा संख्या में लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते है जिसके चलते स्टेशन पर भी भीड़ काफी बढ़ जाती है। और सभी ट्रैन में भी काफी भीड़ देखने को मिलती है जिसके चलते सभी बुकिंग की टिकट भी फुल्ल हो जाती है। यात्रियों को सुविधा देने के लिए यह कदम बहुत ही अहम बताया जा रहा है। जिसके चलते रेलवे ने केवल रेवाड़ी रूट पर ही करीब 31 नए डिब्बे जोड़े है जो करीब 8 ट्रेन में जोड़े गए है।

इन रूटों पर सबसे ज्यादा राहत

इन नए डिब्बों का इन शहरों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी अहम मने जा रहे है इसमें हिसार, जयपुर, उदयपुर , लालगढ़, रेवाड़ी और इनके बीच में पड़ने वाले स्टेशन। जानकरों के मुताबिक इस रूट पर ही सबसे ज्यादा ट्रैफिक देखने को मिलती है। जिसके चलते रेलवे ने अधिक कोच जोड़ने का फैसला लिया है Trains Update

इन ट्रेन में जुड़े नए कोच

लालगढ़ और दिल्ली सराय के बीच चलने वाली ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े गए है। इसके अलावा दिल्ली सराय और उदयपुर सिटी के बीच स्लीपर कोच की अस्थायी बढ़ोतरी और मदार और रेवाड़ी रूट पर सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे जोड़ें गए है फुलेरा और रेवाड़ी रूट पर सामान्य श्रेणी की बढ़ोतरी की गई है।

रेवाड़ी और हिसार के बीच अतिरिक्त जनरल कोच भी जोड़े गए है। इसके अलावा जयपुर और रेवाड़ी के बीच भी जनरल कोच जोड़े गए और हिसार और जयपुर रूट पर भी अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। यह सुविधा कुछ ट्रेन में मार्च के शुरू तक जबकि कुछ ट्रेन में फरवरी के अंत तक ही देखने को मिलेगी। Trains Update

त्योहारों में भीड़ क्यों बढ़ती है

भारत में होली, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर रेलवे यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। पिछले वर्षों में भी रेलवे ने इसी तरह अस्थायी कोच जोड़कर व्यवस्था संभाली है। रेलवे से जुड़े एक पूर्व अधिकारी का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। ऐसे में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ना जरूरी हो जाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related