Kal Ka Mausam: हरियाणा में फरवरी के शुरू से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे है कभी ठंड़ तो कभी बारिश और कई बार धुप निकल जाती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय जो वैसे तो कमजोर ही है लेकिन कई स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी। हलाकिं अभी भी प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया जा चूका है। जिससे गर्मी के शुरुआत के संकेत देखने को मिल रहे है। Kal Ka Mausam
आज कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mausam

आज हरियाणा में सुबह के समय कई स्थानों पर करीब 12 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है। लेकिन ठंडी हवा के कारण यह भी 9 डिग्री जैसा लग रहा है।
अंबाला में भी सुबह का तापमान करीब 12 डिग्री के आसपास रहा है जबकि पिछले दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो भिवानी में अधिकतम तापमान लगभग 29.9 डिग्री दर्ज हुआ और करनाल में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री तक पहुंच गया जिससे साफ अंदाज़ा हो रहा है की अब तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है। Kal Ka Mausam
पश्चिमी विक्षोभ का असर किन जिलों में haryana Weather
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 17 से 19 फरवरी के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इससे कई जिलों में हल्की बारिश और बादल छाने की संभावना है। haryana Weather
जिसके चलते हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, मेवात जिलों में असर देखने को मिल सकता है। वही पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बदल छाए रहने की संभावना बताई जा रही है।
आगे कुछ दिनों में 17 से 19 फरवरी तक हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बानी रहेगी और कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना बताई जा रही है। तापमान में हल्की गिरावट अब 20 फरवरी से पहले ही होगी इसके बाद मौसम साफ और धूपभरा रहेगा जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है
21 फरवरी के बाद दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है और रात का तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। गर्मी का असर धीरे धीरे बढ़ेगा मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के अंत तक गर्मी का ट्रेंड साफ नजर आने लगेगा।
किसानों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हल्की बारिश के कारण खेतों में अतिरिक्त सिंचाई करने से बचने को कहा गया है।

