FASTag reward: NHAI ने स्वच्छ टोल प्लाजा अभियान शुरू किया, शिकायत पर 1000 रुपए Fastag में मिलेंगे

Date:

FASTag reward: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और नई पहल शुरू की है। इसी के चलते अब अगर किसी भी टोल प्लाजा के सोचालय में गंदगी मिलती है तो उसकी फोटो NHAI को साझा करने पर करीब 1000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

यह राशि फास्टैग से सीधा खाते में डाल दी जाएगी। इस अभियान से यात्रियों की भागीदारी और सवश्ते के साथ ही हाई वे की सुविधा में भी सुधर करना है। यह पहल केवल राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए ही मान्य होगी और 30 जून 2026 तक यह लागु रहेगी।

क्या है क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज अभियान

FASTag reward: NHAI launches Clean Toll Plaza campaign, Rs 1000 will be given in Fastag on complaint
FASTag reward: NHAI launches Clean Toll Plaza campaign, Rs 1000 will be given in Fastag on complaint

इस अभियान को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने स्वच्छता निगरानी को मजबूत बनाने के लिए क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज शुरू किया है। FASTag reward

जिसके अंतर्गत कोई भी यात्री टोल प्लाजा के अंदर के सोचालय की फोटो लेकर शिकायत दर्ज कर सकता है। इस फोटो में स्थान और समय की जानकारी देनी बहुत ही आवश्यक है। यह शिकायत राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा सकती है। जाँच के बाद यदि यह शिकायत सही पाई गई तो जिस वाहन के यात्री ने यह शिकायत की है उसके Fastag खाते में 1000 रुपए जमा कर दिए जाएंगे।

नगद नहीं होगा भुगतान

जानकरी के लिए बता दें कि Fastag में मिला इनाम, नकद भुगतान नहीं होगा यह Fastag खाते में ही डाला जाएगा। भविष्य में इस राशि का प्रयोग टोल टैक्स के रूप में किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से डिजिटल और पारदर्शी होगी। FASTag reward

हाईवे प्रबंधन विशेषज्ञ अमित अग्रवाल के मुताबिक इस तरह की पहल से सेवाओं को सुधरने में तो मदद मिलेगी ही साथ ही गुणवत्ता में भी सुधर होगा और नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी से जुड़ेगें।

किन स्थानों पर लागू होगी यह योजना

जैसे कि पहले भी बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित टोल प्लाजा के शौचालयों के लिए ही यह नियम लागु होगा। इसके अलावा किसी भी स्थान पर यह नियम लागु नहीं होगा। इससे साफ है कि यह योजना विशेष रूप से टोल प्लाजा सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।

जरूरी शर्तें

प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं इसमें फोटो में स्पष्ट गंदगी दिखाई देनी चाहिए और फोटो जियो टैग और टाइम स्टैम्प के साथ होनी चाहिए और जिस राजमार्ग यात्रा ऐप के माध्यम से शिकायत भेजनी होगी एक वाहन को केवल एक बार ही इनाम मिलेगा। एक ही शौचालय के लिए एक दिन में पहली मान्य शिकायत पर ही इनाम दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related