Gorakhpur Shamli Expressway: UP में करीब 700 किलोमीटर लंबा गोरखपुर से शामली एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अब जल्दी से आगे बढ़ाया जा रहा है जिसके चलते अब बिजनौर जिले में इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इस 6 लाइन एक्सप्रेसवे को बनने में करीब 35 हज़ार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जिससे यह राज्य के पूर्व से पश्चिमी हिस्से तेज और मजबूत सड़क लाइन से जुड़ेगें।
इस प्रोजेक्ट के लिए बिजनौर से भूमि का आदिग्रहण शुर कर दिया गया है। जिसके चलते रूट पर होने वाले कार्य से इलाके में कई रोजगार के अवसर सामने आएगें। सरकार के मुताबिक अब इस एक्सप्रेसवे के लिए भूमि का आदिग्रहण शुरू हो गया है जिसके चलते अब जल्द ही इस एक्सप्रेसवे का कार्य शुरू किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के लिए मड़राव क्षेत्र में करीब 2750 मीटर लंबा पुल्ल गंगा नदी पर बनाया जाएगा। यह परियोजना से राज्य परिवहन को आधुनिक विकास मिलेगा।
गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे की विशेषताएं Gorakhpur Shamli Expressway

गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे UP के कई अहम जिलों को सीधा आपस में जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे बिजनौर जिले के बीच से होकर गुजरेगा। इसके अलावा यह रोड मुजफ्फरनगर से बिजनौर के रामजीवाला क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद मंडावर, किरतपुर, बरूकी, नहटौर और नूरपुर से होकर आगे की और जाएगा और इसके बाद यह अमरोहा, मुरादाबाद और अन्य जिलों से होकर पश्चिमी यूपी तक पहुंच जाएगा। इस परियोजन में 2750 मीटर का पूल भी काफी अहम हिस्सा माना जा रहा है जो गंगा नदी के ऊपर बनाया जाएगा। जिससे क्षेत्र के यातायात में होने वाली बाधा समाप्त होगी।
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया और प्रशासन की तैयारी
बिजनौर प्रशासन ने एक्सप्रेसवे के लिए जरूरी भूमि चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है। जिन गांवों से एक्सप्रेसवे गुजरेगा, उनकी सूची तैयार की जा चुकी है और जमीन से जुड़े दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया परियोजना की समयसीमा को ध्यान में रखते हुए तेजी से पूरी की जा रही है। Gorakhpur Shamli Expressway
समय सीमा
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर अनुमानित 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। परियोजना को 2028 से 2029 के बीच पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके चलते यह एक्सप्रेसवे कई बड़े एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ेगा, जिनमें शामिल हैं गंगा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
एवं लखनऊ गोरखपुर एक्सप्रेसवे और दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के अलावा अंबाला शामली एक्सप्रेसवे भी इस नेटवर्क के साथ जुड़कर मजबूत परिवहन व्यवस्था बनेगा। Gorakhpur Shamli Expressway
बिजनौर के क्षेत्रों को लाभ
इस एक्सप्रेसवे से बिजनौर के आस -पास के क्षेत्रों को भी लाभ होगा। इससे जिले में कई बदलाव देखने को मिलेगें जैसे परिवहन व्यवस्था सुचारु होगी। जिससे यात्रा में समय कम लगेगा। ट्रैफिक जाम की समस्या से रहत मिलेगी। औद्योगिक निवेश में वृद्धि होने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगें।

