Masoom Sharma Controversy ex sarpanch : हरियाणा के जींद में आयोजित कार्यक्रम में कलाकार मासूम शर्मा का पूर्व सरपंच राजेंद्र के हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। विवाद के बाद जहां सरपंच एसोसिएशन एक हो गई है और मासूम शर्मा का बॉयकाट करते हुए कहा है कि अगर मासूम शर्मा ने माफी नहीं मांगी तो किसी भी गांव में मासूम का कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
इसी बीच पूर्व सरपंच राजेंद्र ने चुनौती देते हुए कहा कि मासूम शर्मा एक वार्ड या पंच का ही चुनाव लड़कर कर दिखा दें, औकात पता चल जाएगी। बता दें कि सरपंच ने मंच से कहा था कि 70 सरपंच बने घूम रहे हैं, वह किसी को कुछ नहीं समझता। गाने के दौरान बीच में सरपंच, MLA या मंत्री आ जाओ, किसी को कुछ नहीं समझता। गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मासूम शर्मा गांव में पंच का ही चुनाव जीतकर दिखाए। यह लोग पैसे के लिए आते हैं, इनको कहीं पर भी नचवा लो।
Masoom Sharma Controversy : यह था पूरा मामला
बुधवार रात गायक मासूम शर्म के जीजा धर्मबीर की जींद में शादी की 25 सालगिरह पर सफीदों रोड पर होटल में कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके पर मासूम शर्मा स्टेज पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए चढ़े। यहां पहले से ही बैठे पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा व युवाओं को मासूम शर्मा ने मंच से उतारने के लिए कहा। पूर्व सरपंच को मंच से उतारने पर काफी हंगामा हुआ था और कुछ युवकों व बाउंसरों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। मासूम शर्मा ने कहा था कि मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच, MLA, मंत्री हो, वे किसी को कुछ नहीं मानते हैं। जिससे पूर्व सरपंच नाराज हो गए थे।

मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा और उनके जीजा धर्मबीर ने किसी तरह मामले को शांत करवाया था। जिससे उम्मीद थी कि मामला निपट गया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मासूम शर्मा ने चुने हुए सरपंच, विधायक और मंत्रियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। अगर मासूम शर्मा को इतना ही गुमान है, तो वह एक बार गांव में पंच का चुनाव लड़कर देखें। शर्मा ने कहा कि उन्होंने मासूम शर्मा की कई बार मदद की। जब वह किसी कानूनी मामले में फंसता था, तब उन्होंने ही बीच-बचाव कर समझौता करवाया।
मामले की पूरी वीडियो यहां देखें
Masoom Sharma Controversy : कलाकारों को रुपए देकर नचवा सकते हैं सरपंच को नहीं
राजेंद्र शर्मा ने कहा कि कलाकारों को तो कहीं भी रुपये देकर नचवा सकते हैं। उसने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा नशे की हालत में थे। इसी वजह से उसने अपना आपा खो दिया। मंच से टिप्पणी के बाद नीचे खड़े बच्चों और युवाओं में रोष फैल गया। इसके बाद मासूम शर्मा के बाउंसरों ने छोटे भाई के साथ भी हाथापाई की। पूर्व सरपंच ने कहा कि फोन पर माफी स्वीकार नहीं की जाएगी। मासूम को गांव में आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। अगर सम्मानजनक समाधान नहीं निकला, तो जींद में हरियाणा के सरपंचों, जिला पार्षदों और 36 बिरादरी की एक महापंचायत बुलाई जाएगी।

