Tuesday, June 16, 2026
Homeताजा खबरNamo green rail : हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट, 50 मीटर...

Namo green rail : हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट, 50 मीटर चली हाइड्रोजन गैस से चली ट्रेन, 23 को होगा ट्रायल

Namo green rail Update : हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल को लेकर तेजी से काम चल रहा है। लखनऊ से पहुंची RDSO की टीम ने शुक्रवार को हाइड्रोजन ट्रेन में वायरिंग और प्लेटिंग का काम किया। ट्रेन में प्लेटिंग और वायरिंग का काम सुरक्षा, टिकाऊपन और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। प्लेटिंग में जिंक-निकल कोटिंग जैसी तकनीक घर्षण प्रतिरोधी पुर्जों और जंग की सुरक्षा के लिए उपयोग की जाती हैं। देर शाम पूरी ट्रेन को यार्ड से बाहर लाकर करीब 50 मीटर तक चलाकर टीम ने जांच की। उसके बाद करीब आठ बजे वापस ट्रेन को यार्ड के अंदर ले जाया गया।

वहीं दूसरी तरफ हाइड्रोजन प्लांट (hydrogen Plant) के अंदर भी टेस्टिंग का लगातार काम जारी है। शुक्रवार को भी दिल्ली से एक टीम प्लांट में पहुंची थी। जिसने तैयारियों का जायजा लिया और प्लांट से जुड़े अधिकारियों के साथ चर्चा की। संभावना जताई जा रही है कि वायरिंग व प्लेटिंग का कार्य पूरा होने व अन्य जांच प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सोमवार से हाइड्रोजन ट्रेन का रनिंग ट्रायल शुरू हो सकता है। देश की ये पहली हाइड्रोजन ट्रेन है, ऐसे में रेलवे भी इस ट्रेन के संचालन को लेकर किसी तरह की जल्दी नहीं चाहता है।

Big update on Namo Green Rail hydrogen train, train runs 50 meters on hydrogen gas
Big update on Namo Green Rail hydrogen train, train runs 50 meters on hydrogen gas

ट्रेन (hydrogen train) के संचालन से पहले इंजन की क्षमता, कंट्रोल, ब्रेकिंग सिस्टम सहित सभी सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है। 29 जनवरी से तीन फरवरी तक भंभेवा स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन के एक इंजन की टेस्टिंग की जा चुकी है। तब डीजल इंजन की मदद से हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन को भंभेवा ले जाया गया था। यहां चेन्नई की मेधा कंपनी व दिल्ली से रेलवे कर्मचारी भी टेस्टिंग के लिए पहुंचे थे। इस दौरान इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई थी। रेलवे की तकनीकी टीम और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में यह टेस्टिंग की गई थी।

Namo green rail : नमो ग्रीन रेल में दो इंजन व आठ कोच हैं

हाइड्रोजन ट्रेन (hydrogen train) के ट्रायल को लेकर लखनऊ से आरडीएसओ (अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन) टीम जींद पहुंच चुकी है। टीम के साथ आए स्पेशल कोच में वायरिंग और ट्रायल से संबंधित सामान लाया गयाा है। टीम ने हाइड्रोजन प्लांट के यार्ड में खड़ी ट्रेन की वायरिंग का काम शुरू कर दिया है। वायरिंग के साथ- साथ टीम तैयारियों का जायजा लेगी। उसके बाद ट्रायल (hydrogen train) को लेकर समय निर्धारित किया जाएगा। अगर जांच में सब सही पाया जाता है, तो जल्द ही ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अधिकारियों के अनुसार दो सप्ताह तक जींद से सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (hydrogen train) का ट्रायल किया जाएगा।

इस ट्रेन में दो इंजन और आठ कोच हैं। 29 जनवरी को एक इंजन को जींद रेलवे जंक्शन से भंभेवा रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया था और छह दिन तक इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई थी। अब पूरी ट्रेन का ट्रैक पर रनिंग ट्रायल किया जाएगा। जिसमें इंजन के स्टार्ट होने में लगने वाले समय, लोड, हाइड्रोजन गैस (hydrogen gas) एवरेज को परखा जाएगा। ट्रायल के दौरान किसी एक स्टेशन पर ले जाकर भी टेस्टिंग की जा सकती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन गैस से चलने वाली नमो ग्रीन रेल का उद्घाटन करेंगे।

Hydrogen Plant PM Narendra Modi will inaugurate the country's first hydrogen plant, costing Rs 120 crore, hydrogen train will run.
Hydrogen Plant PM Narendra Modi will inaugurate

Namo green rail : भारतीय रेलवे के इतिहास में मील का पत्थर

यह प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के लिए मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इसमें प्रदूषण रहित ईंधन तकनीक का सफल परीक्षण किया जाना है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लगभग 89 किलोमीटर लंबे जींद- सोनीपत रेलवे ट्रैक पर हाइड्रोजन ट्रेन को चलाया जाएगा। चेन्नई की मेधा कंपनी ने हाइड्रोजन ट्रेन को तैयार किया है। ये पूरी तरह से स्वदेशी, प्रदूषण-रहित और आधुनिक तकनीक पर आधारित है। इसमें आठ कोच में करीब 600 यात्री सफर कर सकेंगे। वहीं जींद रेलवे जंक्शन पर करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से हाइड्रोजन प्लांट बनाया गया है। जिससे इस ट्रेन के लिए हाइड्रोजन गैस की आपूर्ति होगी।

Namo green rail Hydrogen train मामले में अब तक क्या- क्या हुआ

एक जनवरी को हाइड्रोजन ट्रेन दिल्ली से जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंची थी। उसके बाद ट्रायल के लिए लखनऊ से आरडीएओ की टीम भी आ गई थी। लेकिन ट्रायल के लिए ट्रैक व ट्रेन तैयार नहीं थी। जिसके चलते ट्रायल टल गया था और आरडीएसओ की टीम वापस चली गई थी। आरडीएसओ टीम के निर्देशानुसार से जींद- सोनीपत ट्रैक के आसपास से झाड़ियों को साफ किया गया। वहीं मेधा कंपनी की टीम ने ट्रेन के इंजन को भंभेवा स्टेशन पर ले जाकर छह दिन तक उसकी जांच की। अब दोबारा वीरवार को आरडीएसओ टीम ट्रायल करने के लिए वीरवार को जींद पहुंची है। आरडीएसओ की तरफ से रेलवे को ट्रायल का पूरा प्लान दिया जा चुका है।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...