Aadhaar update UIDAI: UIDAI की और से अब एक नई सेवा शुरू की जा रही है जिससे आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड पर नाम और पता में बदलाव कर सकेंगे। हालाँकि पहले इन बदलावों के लिए आधार सेवा केंद्र या फिर CSC सेंटर पर जाना पड़ता था लेकिन अब नई मोबाइल ऐप के जाइये आप इसे घर बैठे ही अपडेट कर सकते है।
UIDAI के मुताबिक अब लाखों लोगों का समय के साथ ही पैसे की भी बचत होगी जिसके चलते सभी लोग नए आधार को घर बैठे ही डाऊनलोड कर सकेगें। यह डिजिटल पहचान को और भी सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है। Aadhaar update UIDAI
आधार कार्ड क्यों है इतना महत्वपूर्ण Aadhaar update UIDAI

आज के समय में भारत में अगर कोई भी कार्य करना हो तो पहचान पात्र के रूप में सबसे पहले आधारकार्ड ही माँगा जाता है यह कई जरुरी सेवाओं में सबसे महत्वपूर्ण पहचान है। इसका प्रयोग बैंक खाता खोलने के लिए और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यहाँ तक की मोबाइल सिम लेने के लिए और स्कूल और कॉलेज में एडमिशन से लेकर आयकर और वित्तीय सेवाओं के लिए भी आधार कार्ड का ही प्रयोग किया जाता है। भारत में 130 करोड़ से अधिक लोगों के पास आधार कार्ड है, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा बायोमेट्रिक पहचान सिस्टम बन गया है।
नया आधार ऐप क्या सुविधा देता है
UIDAI द्वारा लॉन्च किया गया नया ऐप डिजिटल पहचान को और सरल बनाता है। अब यूजर्स अपने फ़ोन से से आधार कार्ड से जुड़े कई कार्य कर सकते है जैसे प्रमुख सुविधाएं -नाम और पता अपडेट करना और डिजिटल आधार डाउनलोड करना के अलावा QR कोड के जरिए पहचान सत्यापन करना आधार विवरण सुरक्षित रूप से स्टोर करना और अपडेट रिक्वेस्ट की स्थिति ट्रैक करना
अब फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत कम होगी
यह नए ऐप के लॉन्च होने के बाद से यूजर्स को हर समय आधार कार्ड अपने साथ रखना जरुरी नहीं होगा। अब यह डिजिटल आधार कार्ड को ही पूरी तरह मान्य माना जाएगा। QR कोड के जरिए पहचान सत्यापन आसानी से किया जा सकता है। इससे कार्ड खोने, खराब होने या चोरी होने की चिंता भी कम हो जाती है।
घर बैठे आधार में नाम या पता अपडेट करने की प्रक्रिया
अब आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपडेट कर सकेंगें जिसके लिए यह स्टेप का प्रयोग करना होगा इसके लिए सबसे पहले नया आधार ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें फिर होम स्क्रीन पर आधार अपडेट विकल्प चुनें और नाम या पता अपडेट का विकल्प चुनें इसके उपरांत सही जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज जैसे बिजली बिल या बैंक स्टेटमेंट अपलोड करें। Aadhaar update UIDAI
फिर जानकारी की पुष्टि करें और सबमिट करें, सबमिट करने के बाद आपको एक SRN नंबर मिलेगा, जिससे आप अपडेट की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। UIDAI के आंकड़ों के अनुसार, नया आधार ऐप लॉन्च होने के बाद एक महीने के अंदर 1.4 करोड़ से अधिक डाउनलोड दर्ज किए गए हैं।

