11 अप्रैल 2026 सोने चांदी के भाव : कीमतों में उछाल, डेढ़ लाख पर पहुंचा सोना, देखें Gold silver price

Date:

11 April 2026 Gold silver price : अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। सोने के भाव डेढ़ लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तो वहीं चांदी के भावों में भी तेजी नजर आई। 11 अप्रैल 2026 को सोने-चांदी के भाव क्या रहे, आइए जानते हैं।

सबसे पहले बात करें इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तो IBJA के मुताबिक 11 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 50 हजार 327 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। एक दिन पहले ही सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 937 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था। वहीं 11 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 37 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें भी करीब 500 रुपए की तेजी देखने को मिली।

IBJA पर सोने का भाव (Gold silver price)

सोना 24 कैरेट:   150327 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट:   149725 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट:   137700 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट:   112745 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट:   87941 रुपये प्रति 10 ग्राम

Today Gold silver price : 11 अप्रैल 2026 को चांदी के भाव क्या रहे

11 April chandi ka bhav : आईबीजेए के अनुसार 11 अप्रैल को चांदी का भाव 2 लाख 39 हजार 934 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले ही 2 लाख 36 हजार रुपए के आसपास चांदी के भाव चल रहे थे। 11 अप्रैल 2026 को हरियाणा में सोने का भाव 1 लाख 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा तो वहीं हरियाणा में आज चांदी का भाव 2 लाख 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज किया गया।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related