aaj ka mausam: मौसम का यू-टर्न: 22 डिग्री पर पहुंचा पारा, जानें कब तक रहेगी यह ठंड

Date:

aaj ka mausam: देश भर में एक बार ठंड का फिर से यु टर्न हो गया है। जहा मार्च के शुरू से अब तक तापमान सामन्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा चल रहा था। वही अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। aaj ka mausam

यह पश्चिमी विक्षोभ के चलते देखने को मिल रहा है। जो लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। जिसके चलते एक बार फिर से AC पंखे बंद हो गए है और सुबह के समय ज्यादा ठंड़ महसूस की जा रही है।

गर्मी पर भारी पड़ी बारिश की मार aaj ka mausam

Today's weather: U-turn of the weather: Mercury reaches 22 degrees, find out how long this cold will last
Today’s weather: U-turn of the weather: Mercury reaches 22 degrees, find out how long this cold will last

फरवरी के लास्ट और मार्च की शुरुआत में जिस प्रकार गर्मी बढ़ रही थी लग रहा था की जल्द अब लू चलने लगेगी। जिसके चलते शुरू से ही पंखे चलने शुरू हो गए थे। लेकिन 15 मार्च के बाद से जैसे ही हवा ने अपना रुख बदला और दिल्ली, नोयडा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में 18 और 19 मार्च को करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने पूरे माहौल को ठंडा कर दिया है। todays weather

वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान लुढ़क कर 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है। वहीं रात का तापमान भी 14-15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में आई यह अचानक कमी सीधे तौर पर पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का नतीजा है।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट और 23 मार्च की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी रखा है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुप्रित कुमार के अनुसार 21 और 22 मार्च को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि असली उलटफेर 23 मार्च को होने की उम्मीद है। aaj ka mausam

23 मार्च को दिल्ली और आस पास के शहरों में तेज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर की रफ़्तार से हवा भी चल सकती है। इसके बाद 24 मार्च से लेकर 26 मार्च तक भी बदल छाए रहने की संभावना बताई जा रही है। इसके बाद ही तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिसके चलते करीब 34 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर असर aaj ka mausam

स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ डॉ. महेश पलावत ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी की वजह से हजारों पर्यटक वहां फंस गए हैं, लेकिन इसका सीधा फायदा मैदानी इलाकों को ठंडक के रूप में मिला है। aaj ka mausam

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related