AI Selfie With Daughter : जींद के बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने बुधवार को एआइ सेल्फी विद डाटर अभियान की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य माता-पिता और बेटियों के रिश्ते को उभारना है। सुनील जागलान के अनुसार ये अभियान उन माता- पिता बेटियों के प्रति लगाव को महसूस करवाएगा, जिनकी अपनी कोई बेटी नहीं है।
एआई टूल्स के प्रयोग से अभिभावकों कर रहे हैं जागरुक (AI Selfie With Daughter)
एआइ टूल्स का प्रयोग करके ऐसे अभिभावक बेटी की वर्चुअल तस्वीर बनाकर उसके साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। यह केवल तकनीक ही नहीं है, बल्कि भावना और इनोवेशन का मेल है। इससे अभिभावक कल्पना कर सकते हैं कि अगर उनकी बेटी होती, तो उसके आंख, नाक, कान, बाल कैसे होते। जब 10 साल की हो जाती, तो कैसे दिखती। सुनील जागलान ने कहा कि कुछ साल पहले तक समाज में बेटा- बेटी में बहुत भेदभाव होता था। बेटियों को गर्भ में ही मरवा दिया था।

एआइ सेल्फी विद डाटर अभियान का मकसद्द (AI Selfie With Daughter)
जागरूकता आने से इसमें कमी तो आई है। जिन लोगों ने कन्या भ्रूण हत्या की है, वे भी एआइ सेल्फी विद डाटर अभियान से जुड़कर अहसास कर सकते हैं कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है। उनका ये अभियान सामाजिक बदलाव को बढ़ावा देगा। लोगों को बेटियों को महत्व देने, उनकी शिक्षा और भलाई का समर्थन करने के लिए प्रेरित करेगा। इसमें हिस्सा लेने वाले लोग अपनी एआइ से तैयार सेल्फी को सेल्फी विद डाटर डाट आेआरजी पर अपलोड कर सकते हैं। साथ ही अपनी वर्चुअल बेटी का नाम भी रख सकते हैं। सबसे अच्छी तीन सेल्फी का चयन करके भेजने वालों को नौ जून को सम्मानित किया जाएगा। वहीं एक उस ग्राम पंचायत को भी सम्मानित किया जाएगा, जो ऐसे गांव के ऐसे सभी माता- पिता को वर्चुअल डाटर अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
जून 2015 में सेल्फी विद डाटर अभियान किया था शुरू (AI Selfie With Daughter)
सुनील जागलान ने कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में और समलैंगिता को बढ़ावा देने के लिए नौ जून 2015 को सेल्फी विद डाटर अभियान शुरू किया था। अपनी बेटी नंदिनी के साथ एक सेल्फी लेकर आनलाइन शेयर किया था। इस अभियान ने काफी सुर्खियां बटौरी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में और अन्य मंचों पर 10 से ज्यादा बार इस अभियान की सराहना कर चुके हैं। सुनील जागलान की नंदिनी और याचिका दो बेटियां हैं, कोई बेटा नहीं है। सेल्फी विद डाटर अभियान को ही आगे बढ़ाते हुए सुनील जागलान ने एआइ सेल्फी विद डाटर अभियान शुरू किया है।

