Bengaluru Chennai Bullet Train: बेंगलुरु चेन्नई बुलेट ट्रेन से 1 घंटे में होगा 306 किमी सफर, देखें खासियत

Date:

Bengaluru Chennai Bullet Train: बेंगलुरु चेन्नई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भारत में बनाने का एक बड़ा कदम सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। इससे हाई स्पीड रेल नेटवर्क और भी मजबूत होगा। यह ट्रैन परियोजना बेंगलुरु चेन्नई में करीब 306 किलोमीटर लम्बा बनाया जाएगा।

इस कॉरिडोर में करीब 26 किलोमीटर का हिस्सा जमीन के निचे तैयार किया जाएगा। अभी दोनों शहरों के बीच की दुरी को पूरा करने के लिए करीब 5 घंटे का समय लगता है जो इस ट्रैन के चलने के बाद सिर्फ 1 घंटे का रह जाएगा। रेल मंत्रालय अब हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर कार्य कर रही है इसका उद्देश्य दक्षिण भारत में तेज परिवहन मुहैया करवाना है। जिससे आधुनिक परिवहन को नई दिशा मिलेगी।

बेंगलुरु से चेन्नई बुलेट ट्रेन कुछ इस प्रकार Bengaluru Chennai Bullet Train 

इस योजना में बेंगलुरु से लेकर चेन्नई के बीच करीब 306 किलोमीटर लम्बा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा है। तैयार होने के बाद इस मार्ग पर तेज स्पीड की ट्रैन चल सकेगी। जिससे दोनों शहरों में सफर करने के समय में काफी कमी आएगी। जैसे कि पहले भी बताया गया है की इस सफर को अभी पूरा करने के लिए करीब 5 घंटे का समय लगता है जो घटकर सिर्फ 1 घटे का रह जाएगा।

अंडरग्राउंड ट्रैक की में क्या है खास

इस कॉरिडोर का करीब 26 किलोमीटर हिस्सा जमीन के नीचे तैयार किया जाएगा इसके भी तीन अलग हिस्सों में टनल बनेगें , जिसके अंदर यह हिस्सा नया ट्रैक तैयार होगा। इस ट्रैक में चेन्नई शहर के भीतर करीब 2.5 किलोमीटर का कॉरिडोर शामिल है जबकि आंध्र प्रदेश के चित्तूर क्षेत्र के पास मोगिली घाट में लगभग 11.5 किलोमीटर का ट्रैक शामिल है और बेंगलुरु शहर में करीब 12 किलोमीटर का कॉरिडोर जमीन के नीचे बनाया जाएगा। इसे कई स्थानों पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होगा। Bengaluru Chennai Bullet Train

पूरे कॉरिडोर में कुल 8 स्टेशन

पूरे कॉरिडोर में कुल 8 स्टेशन बनाए जाएगें जो ज्यादा जनसंख्या वाले क्षेत्र में होंगें इसमें पहला चेन्नई सेंट्रल फिर पोनामल्ली में एक स्टेशन बनेगा और फिर परंदुर में भी स्टेशन इसके आलावा चित्तूर, कोलार, कोडिहल्ली, व्हाइटफील्ड, बाईयप्पनहल्ली में स्टेशन बनेगें। परंदुर क्षेत्र में नया एयरपोर्ट तैयार होने के चलते यह स्टेशन का महत्व बढ़ गया है।

350 किलोमीटर प्रति घंटे ट्रैन स्पीड

यह ट्रैन 350 किलोमीटर प्रति घंटे ट्रैन स्पीड की स्पीड से चलने के लिए कॉरिडोर का डिजाइन किया जा रहा है। जबकि इस कॉरिडोर पर ट्रैन की स्पीड 320 किलोमीटर से प्रति घंटे रह सकती है। Bengaluru Chennai Bullet Train यह औसत गति लगभग 250 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जो भारत के मौजूदा रेल नेटवर्क से कई गुना ज्यादा है। अंतिम मार्ग का चयन इन आधारों पर होगा दूरी कम हो जिससे निर्माण लागत संतुलित रहे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिले।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related