Haryana Roadways : जींद से चंडीगढ़ तक नेशनल हाईवे 152-डी से रोडवेज बस सेवा शुरू, देखें टाइम

Date:

Haryana Roadways NH 152 D Bus time : हरियाणा के जींद से चंडीगढ़ के लिए नेशनल हाईवे 152-डी से होते हुए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा और समय की बचत होगी। NH 152-D से होकर जींद-चंडीगढ़ रोडवेज बस का टाइमटेबल हम बता रहे हैं।

National Highway 152-डी के रास्ते बस प्रतिदिन सुबह सात बजकर 50 मिनट पर जींद से रवाना होगी। इससे पहले सुबह छह बजकर 40 मिनट और सात बजकर 20 मिनट पर वाया 152 डी के रास्ते बस चल रही है। सुबह छह बजकर 40 मिनट पर चंडीगढ़ जाने वाली एसी बस है, जिसमें 340 रुपये किराया लगता है, जबकि साधारण हरियाणा रोडवेज बस में वाया 152 डी के रास्ते लगभग 240 रुपये किराया लगता है।

वहीं जींद से वाया कैथल, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ (Haryana Roadways) का किराया 245 रुपये है। यात्रियों की मांग पर यह बस शुरु की गई है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और किराया भी कम लगेगा। वाया 152 डी के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाली बस (Haryana Roadways) जामनी से अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती है। 152 डी के रास्ते जींद से चंडीगढ़ जाने में लगभग सवा तीन घंटे का समय लगेगा और किराया लगभग 240 रुपये है।

Haryana Roadways new bus National Highway 152D
Haryana Roadways new bus National Highway 152D

Haryana Roadways : जींद से कैथल, पेहोवा होकर चंडीगढ़ जाने वाली बस का किराया 245 रुपए

जींद से चलकर कैथल, पिहोवा अंबाला के रास्ते चंडीगढ़ जाने पर यात्रियों को लगभग साढ़े चार घंटे का समय लगता है और किराया 245 रुपये है। गौरतलब है कि जींद से काफी संख्या में लोग चंडीगढ़ में विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी करते हैं। इसके साथ-साथ विद्यार्थी चंडीगढ़ विश्वविद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करते हैं, जो साप्ताहिक अवकाश पर शुक्रवार या शनिवार को जींद वापस आते हैं और सोमवार को सुबह जींद से चंडीगढ़ के लिए रवाना होते हैं।

जींद से वाया कैथल, पिहोवा, अंबाला व चंडीगढ़ रूट पर 20 से अधिक बसें चलती हैं। सोमवार को चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है तो पहली बस चार बजकर 20 मिनट, पांच बजकर 20 मिनट, पांच बजकर 40 मिनट, छह बजे, छह बजकर 20 मिनट, छह बजकर 40 मिनट, छह बजकर 50 मिनट, सात बजे, सात बजकर 20 मिनट पर जाती है, लेकिन वाया कैथल जाने पर यात्रियों को साढ़े चार घंटे लग जाते हैं जबकि 152 डी के रास्ते सवा तीन घंटे का समय लगेगा।

Haryana Roadways : जींद से चंडीगढ़ के लिए 152-डी से होकर 3 बसें चल रही

जींद बस स्टैंड के डीआई सुनील पूनिया ने बताया कि जींद से वाया 152 डी के रास्ते अब सुबह सात बजकर 50 मिनट पर नई बस शुरु की गई है। इससे पहले दो बस और वाया 152 डी के रास्ते चंडीगढ़ चलती थी, जिसमें से एक एसी बस है। वाया 152 डी के रास्ते कम समय में यात्री चंडीगढ़ पहुंच पाते हैं। यात्रियों की मांग पर यह बस शुरु की गई है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related