Census-2027 : डीसी ने कहा, चार्ज आफिसर जनगणना के कार्य को करें पूरी जिम्मेदारी के साथ

Date:

Census-2027 : जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जनगणना 2027 के सभी कार्यों को चार्ज आफिसर पूरी जिम्मेदारी से करें, जिस भी अधिकारी को जो ब्लाक आबंटित होगा, उसमें कोई भी भवन छूटना नहीं चाहिए। सभी आफिसर अपने अधीनस्थ जनगणना का कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी अच्छी तरह से प्रशिक्षित करें ताकि पूरा कार्य तय समय और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सके। यह कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसे करने में कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए।

जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया (Census-2027)

डीसी मोहम्मद इमरान रजा शुक्रवार को एडीसी कार्यालय के सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर बोल रहे थे। डीसी ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं। इसलिए जनगणना कार्य में प्रत्येक नागरिक का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग की जाएगी।

Census-2027: DC said, the charge officer should do the census work with full responsibility.
Census-2027: DC said, the charge officer should do the census work with full responsibility.

 

जनगणना का उद्देश्य (Census-2027)

इस चरण में गणनाकार घर-घर जाकर परिवारों से जानकारी एकत्रित करेंगे। जनगणना का उद्देश्य केवल जनसंख्या की गणना करना ही नहीं बल्कि देश के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास से संबंधित आंकड़े एकत्रित करना भी है, जिससे भविष्य की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

जनगणना से जुड़े अधिकारियों को दिए गए निर्देश (Census-2027)

प्रशिक्षण सत्र में निदेशालय से आए डिविजनल इंचार्ज राधा रमन, जिला समन्वय अधिकारी सुखबीर नैन, मास्टर ट्रेनर निधि भाटिया व मास्टर ट्रेनर प्रो. संदीप शर्मा द्वारा सैनसस मैनेजमेंट एंड मानिटिरिंग सिस्टम के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसमें जनगणना से जुड़े अधिकारियों के लिए यूजर अकाउंट बनाने, कई अन्य बिंदुओं और प्रबंधन की प्रक्रिया समझाई गई। इस अवसर पर नगराधीश मोनिका रानी, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, तहसीलदार निखिल सिंगला, जिला सांख्यिकी अधिकारी सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related