CM in Jind : 2 दिन जींद में रहेंगे हरियाणा सीएम नायब सैनी, 4 को जींद, 5 को सफीदों में रैली

Date:

CM in Jind : जींद शहर के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जींद व सफीदों में होने वाली रैलियों को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली।

योजनाओं का शिलान्यास होगा (CM in Jind)

डीसी ने कहा कि चार अप्रैल को सफीदों व पांच अप्रैल को जींद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विधानसभा स्तरीय रैलियों के मद्देनजर सभी विभाग अपनी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित व उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिन विभागों की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास प्रस्तावित है, वे अपनी विस्तृत सूची निर्धारित समयावधि में उपलब्ध करवाएं, ताकि कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सके।

रैली स्थलों का जायजा (CM in Jind)

रैली स्थलों पर आमजन की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके तहत पार्किंग व्यवस्था, सुचारू बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं और पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही पंडाल में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग- अलग बैठने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। डीसी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि रैली स्थलों तक जाने वाले सभी मार्गों की समय रहते मरम्मत व सुधार कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

CM in Jind: Haryana CM Nayab Saini will stay in Jind for 2 days, rally in Jind on 4th and Safidon on 5th
CM in Jind: Haryana CM Nayab Saini will stay in Jind for 2 days, rally in Jind on 4th and Safidon on 5th

 

मार्गों के किनारे पेड़ों की छंटाई का कार्य भी शीघ्रता से किया गया है (CM in Jind)

इसके अतिरिक्त वन विभाग को निर्देशित किया गया कि आवश्यकता अनुसार मार्गों के किनारे पेड़ों की छंटाई का कार्य भी शीघ्रता से संपन्न करवाया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, उत्तरदायित्व और सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यवस्था को सूक्ष्म स्तर पर जांचा जाए।

बैठक में सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा आनलाइन वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएमसी सुरेंद्र दून, नगराधीश मोनिका रानी, रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता आरके नैन भी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related