CTET exam city check : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को यह जानकारी दी गई है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इससे अभ्यर्थियों को पहले से यात्रा और रहने की योजना बनाने में आसानी होगी। हालांकि, इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया गया है। परीक्षा केंद्र से जुड़ी पूरी जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद मिलेगी।
Ctet exam city login : 8 फरवरी को होनी है CTET की परीक्षा
CBSE के अनुसार, CTET फरवरी 2026 की परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में पेपर 2 आयोजित किया जाएगा, जो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में पेपर 1 होगा, जिसकी समयावधि दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक तय की गई है। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए है, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया जाता है।
CTET exam centre list 2026 : एग्जाम सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध CTET Exam City Slip 2026 के लिंक पर क्लिक करें। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
अब बात करें CTET एडमिट कार्ड 2026 की तो बोर्ड द्वारा इसे परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि 4 फरवरी 2026 तक एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड किया जा सकेगा।
CTET exam city check : एडमिट कार्ड के साथ वैलिड आईडी जरूरी
CTET एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो जैसी जरूरी जानकारियां दर्ज होंगी। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र जरूर ले जाना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CTET से जुड़ी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इससे किसी भी जरूरी सूचना से चूकने की संभावना नहीं रहेगी।

