Delhi Elevated Corridor: अब दिल्ली और NCR के लोगो के लिए काफी अच्छी खबर सामने आ रही है। जिसके चलते AIIMS से लेकर गुरुग्राम और फरीदाबाद तक करीब 20 किलोमीटर लम्बा नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। अब से पहले यह यात्रा 65 मिनट में पूरी की जाती थी लेकिन अब यह यात्रा केवल 25 मिनट में ही पूरी हो जाएगी।
इस परियोजना से दिल्ली से गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए मुफ्त सफर संभव हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक इस कॉरिडोर के डिजाइन में ही करीब 7 माह का समय लगेगा और इसके उपरांत ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
क्या है AIIMS गुरुग्राम फरीदाबाद एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना Delhi Elevated Corridor

यह नई परियोजन में INA क्षेत्र से लेकर AIIMS तक और गुरुग्राम को फरीदाबाद से जोड़ा जाएगा इस आधुनिक मार्ग को 6 लाइन में बनाया जाएगा और इसपर बिना ट्रैफिक सिंग्नल के आवाजाही हो सकेगी। Delhi Elevated Corridor
कॉरिडोर का प्रस्तावित मार्ग
जैसे कि पहले भी बताया गया है की इस की शुरुआत AIIMS और INA क्षेत्र से की जाएगी और अफ्रीका एवेन्यू और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग से होकर यह रूट रिंग रोड को पार कर नेल्सन मंडेला मार्ग से कनेक्ट होना जिसके बाद वसंत विहार और वसंत कुंज से होते हुए अर्जनगढ़ के पास गुरुग्राम फरीदाबाद रोड से जुड़ेगा और इस मार्ग से दिल्ली और हरियाणा के बीच एक नया हाई स्पीड कनेक्शन तैयार होगा। Delhi Elevated Corridor
सफर का समय 65 मिनट से घटकर 25 मिनट
अभी इस मार्ग पर सफर करने में करीब 65 मिनट से भी ज्यादा का समय कई बार ट्रैफिक के चलते लग जाता है। लेकिन फिर इसी रूट को 25 मिनट में तय किया जा सकेगा। जिसके चलते यात्रा समय में लगभग 40 मिनट की कमी होगी
ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा
इस नए कॉरिडोर में ऑफिस जाने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा क्योंकि इसमें ट्रैफिक सिग्नल न होने के कारण रुकना नहीं पड़ेगा। शहरी परिवहन विशेषज्ञ डॉ. संदीप अग्रवाल के अनुसार एलिवेटेड कॉरिडोर से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा अधिक विश्वसनीय और तेज होगी। Delhi Elevated Corridor
रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों को मिलेगा फायदा होगा।
दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच हर दिन बड़ी संख्या में लोग काम के लिए यात्रा करते हैं। खासकर दक्षिणी दिल्ली के इलाकों से गुरुग्राम और फरीदाबाद जाने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। इस परियोजना से लाभ में ऑफिस यात्रियों का समय बचेगा और ईंधन खर्च कम होगा जिसके चलते वाहन संचालन आसान होगा। ट्रैफिक जाम में कमी आएगी।

