Delhi Metro expansion: दिल्ली में परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए सरकार की और से कई नए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है ऐसे ही अब दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन और मैजेंटा लाइन के नए कॉरिडोर रविवार से यात्रियों के लिए खोले जा रहे हैं।
इस कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे जिसके बाद दोपहर करीब 3 बजे के बाद इसे आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC के अनुसार, यह विस्तार राजधानी के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों की यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगा।

जैसे की पहले भी बताया गया है कि पिंक लाइन पर नया कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर बाबरपुर के बीच शुरू किया जा रहा है। जिसके चलते यह इलाका लंबे समय से बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग कर रहा था। इस नई लाइन के शुरू होने से उत्तर दिल्ली और पूर्वोत्तर दिल्ली के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
इन क्षेत्रों के यात्रियों के लिए लाभकारी होगा
यह नई लाइन सेवा शुरू होने से वजीराबाद, और भजनपुरा के अलावा मौजपुर, करावल नगर के आसपास के इलाके के लोगों को काफी लाभ होगा। इन इलाकों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के अन्य हिस्सों में नौकरी या पढ़ाई के लिए आते जाते हैं।
मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क कनेक्टिविटी
मैजेंटा लाइन पर भी एक नया खंड दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच शुरू किया जा रहा है। जिसके चलते यह विस्तार दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क को और मजबूत करेगा क्योंकि इससे अलग अलग लाइनों के बीच इंटरचेंज के विकल्प बढ़ेंगे। शहरी परिवहन विशेषज्ञों के अनुसार, इंटरकनेक्टेड मेट्रो नेटवर्क शहरों में ट्रैफिक जाम कम करने का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है।
रविवार को मेट्रो सेवाएं सामान्य से एक घंटा पहले
नई लाइन के उद्घाटन के दिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाएं एक घंटा पहले शुरू की जाएंगी। जिसके चलते DMRC के अनुसार निम्न लाइनों पर ट्रेनें सुबह 6 बजे से चलेंगी पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार और मैजेंटा लाइन बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट कृष्णा पार्क एक्सटेंशन इसके अलावा ग्रे लाइन द्वारका से ढांसा बस स्टैंड सामान्य दिनों में इन लाइनों पर पहली ट्रेन सुबह 7 बजे चलती है। यह नया विस्तार दिल्ली मेट्रो के फेज 3 प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस चरण में राजधानी के कई दूरदराज इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था।
बवासीर का चुटकियों में इलाज Piles को करें जड़ से खत्म, रामबाण उपाय

