Delhi Punjab Train: पंजाब-दिल्ली रूट की ट्रेनों का डायवर्जन खत्म, अब पुराने रास्ते से ही दौड़ेंगी गाड़ियां

Date:

Delhi Punjab Train: दिल्ली और पुनजब जाने के लिए अब रेल से यात्रा करने वालों के लिए और भी आसान हो गया है। रेलवे की और से राहत की खबर दी गई है जिसके चलते अब कुछ तकीनीकी कारणों के चलते दिल्ली मंडल के अंतर्गत होने वाले निर्माण कार्य को टाल दिया गया है।

जिसका सीधा फायदा उन यात्रियों को होगा जो कुछ ट्रेन पिछले काफी समय से धुरी जक्शन से रवाना हो रही थी। लेकिन अब यह सभी ट्रेन अपने पहले वाले ही पुराने रूट और टाइम के अनुसार ही चलेगी। अब यह रूट जाखल-मानसा-बठिंडा होकर ही संचालित होंगी। Delhi Punjab Train

क्यों बदला गया फैसला? तकनीकी वजहों से टला ‘ब्लॉक’ Delhi Punjab Train

Delhi Punjab Train: पंजाब-दिल्ली रूट की ट्रेनों का डायवर्जन खत्म, अब पुराने रास्ते से ही दौड़ेंगी गाड़ियां
Delhi Punjab Train: पंजाब-दिल्ली रूट की ट्रेनों का डायवर्जन खत्म, अब पुराने रास्ते से ही दौड़ेंगी गाड़ियां

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, दिल्ली मंडल में पुल संख्या-345A पर आरसीसी स्लैब डालने का काम होना था। इसके लिए रेलवे ने ‘पावर और ट्रैफिक ब्लॉक’ लेने की योजना बनाई थी, जिसकी सूचना 23 जनवरी को ही सार्वजनिक कर दी गई थी।

इसी के चलते कोट फत्तेह और मैसर खाना स्टेशनों के बीच होने वाले इस कार्य में कुछ तकनीकी पेच फंसने के कारण अब इस ब्लॉक को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। जैसे ही निर्माण कार्य रोका गया वैसे ही पुरानी ट्रेन को फिर से शुरू कर दिया गया है। Delhi Punjab Train

पुराने रूट पर लौटीं ट्रेनें: देखें पूरी सूची

अब ये ट्रेनें धूरी जंक्शन के बजाय अपने पारंपरिक रूट जाखल-मानसा-बठिंडा से गुजरेंगी, जिससे यात्रियों का कीमती समय बचेगा। इसमें ये ट्रेन शामिल है इसमें 20410 नंबर की ट्रेन बठिंडा – दिल्ली कैंट 15 मार्च से पुराने रूट पर चलेगी और 15744 ट्रेन नंबर बठिंडा – बालुरघाट निर्धारित रूट बहाल की जाएगी और 14028 नंबर ट्रेन फिरोजपुर कैंट – जींद जंक्शन से पुराने रास्ते से संचालित होगी। 15743 नंबर ट्रेन बालुरघाट – बठिंडा से यथावत रूट पर वापसी होगी और 20409 नंबर ट्रेन दिल्ली कैंट – बठिंडा पुराने रूट से चलेगी।

यात्रियों के लिए क्यों है यह अच्छी खबर?

ट्रेनों के अपने पुराने रूट पर लौटने का मतलब है कि अब जाखल, मानसा और बठिंडा के यात्रियों को सीधे तौर पर ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रूट डायवर्ट होने के कारण इन स्टेशनों के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही, धूरी होकर जाने वाली ट्रेनों का सफर समय भी बढ़ गया था, जो अब घटकर सामान्य हो जाएगा। Delhi Punjab Train

रेलवे की सलाह: एक बार जरूर चेक करें टाइमिंग

सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि इन ट्रेनों का संचालन अब पूरी तरह से सामान्य और पुराने टाइम-टेबल के अनुसार होगा। फिर भी, यात्रियों की सुविधा के लिए सलाह दी गई है कि वे स्टेशन निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES (National Train Enquiry System) ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related