Wednesday, June 17, 2026
HomeहरियाणाLPG Gas Supply : कई गांवों में नहीं पहुंच रही घरेलू गैस...

LPG Gas Supply : कई गांवों में नहीं पहुंच रही घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई, आना पड़ रहा शहर

LPG Gas Supply : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते सरकार कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई पर रोक लगा चुकी है। वहीं घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग का समय भी 21 से बढ़ाकर 25 दिन किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है।

लेकिन लोगों में संशय बना हुआ है, जिसके चलते बुकिंग समय पूरा होने से पहले ही सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों में पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई गांवों में पिछले कुछ दिनों से गैस सिलिंडर की सप्लाई भी नहीं जा रही है। जिसके चलते ग्रामीणों को सिलिंडर लेने के लिए शहर आना पड़ रहा है। संबंधित एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि गांवों में अफरा-तफरी का माहौल हो रहा है।

LPG Gas Supply: Domestic gas cylinders are not reaching many villages, forcing people to come to the city.
LPG Gas Supply: Domestic gas cylinders are not reaching many villages, forcing people to come to the city.

 

बगैर बुकिंग करवाए ही लोग सिलिंडर लेने आ रहे हैं। ऐसे में व्यवस्था ना बिगड़े, इसलिए कुछ गांवों में गैस सिलिंडर की सप्लाई के समय में बदलाव किया गया है। जो लोग बुकिंग करवा कर आ रहे हैं, उन्हें सिलिंडर दिए जा रहे हैं। शहर में रानी तालाब के पास भारत गैस एजेंसी की तरफ से सिलिंडर की सप्लाई दी जाती है। यहां पर घिमाना गांव से काफी संख्या में लोग बुधवार को सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सप्ताह में एक दिन गांव में ही एजेंसी की सप्लाई आती थी। लेकिन पिछले सप्ताह से ये सप्लाई बंद है। इसलिए उन्हें सिलिंडर लेने के लिए शहर आना पड़ रहा है।

पिछले सप्ताह से सप्लाई है बंद (LPG Gas Supply)

घिमाना गांव निवासी नसीब ने बताया कि भारत गैस एजेंसी की गांव में सप्लाई जाती है। लेकिन पिछले सप्ताह से गांव में सिलिंडर की सप्लाई नहीं आ रही है। ऐसे में मजबूरन उन्हें सिलिंडर लेने के लिए शहर आना पड़ रहा है। गांव में सप्लाई नहीं आ रही है, जिससे ग्रामीणों को अंदेशा है कि कहीं आगे सिलिंडर ना मिले। इसलिए ग्रामीण शहर सिलिंडर लेने आ रहे हैं।

गैस सिलिंडर के बगैर रसोई में काम नहीं चल सकता (LPG Gas Supply)

घिमाना गांव निवासी भलेराम ने कहा कि पहले तो गांव में ही गैस सिलिंडर मिल जाता था। लेकिन अब गांव में सप्लाई ही नहीं पहुंच रही है। जिसके कारण शहर आना पड़ रहा है। रसोई में गैस सिलिंडर के बगैर काम नहीं चल सकता है। इसलिए प्रशासन को पहले की तरह गांव में सिलिंडर की सप्लाई सुचारू रूप से देनी चाहिए।

LPG Crisis LIVE: चेन्नै में रेस्तरां बंद, हाई कोर्ट में लंच नहीं और रेलवे  ने चालू किए इंडक्शन; बढ़ रह संकट lpg supply shortage rules for cylinder  booking live updates - national

बिजली के चूल्हे प्रयोग करने पड़ेंगे (LPG Gas Supply)

होटल संचालक अजेश जैन ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बंद होने से दिक्कत आएगी। अभी शादियों का सीजन चल रहा है। जिसमें गैस सिलिंडर की काफी खपत रहती है। अगर सिलिंडर नहीं मिलेगा, तो बिजली के चूल्हे प्रयोग करने पड़ेंगे। बिजली के चूल्हे महंगे पड़ते हैं।

कामर्शियल सिलिंडर की होने लगी किल्लत (LPG Gas Supply)

रोहतक रोड पर हलवाई की दुकान चलाने वाले सुमित सैनी ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडर की किल्लत होने लगी है। फिलहाल दुकान में उपलब्ध सिलिंडरों में थोड़ी बहुत गैस बची हुई है, उसी से काम चलाया जा रहा है। अगर जल्द ही कामर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर लगी रोक नहीं हटी, तो उनका काम ही बंद हो जाएगा।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...