February Car Discount : हरियाणा में इन कारों पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, देखें लिस्ट

Date:

February Car Discount: कार खरदने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए फरवरी में अच्छा मौका है। क्योंकि भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी कुछ करों पर जबरदस्त डिस्काउंट देने की घोषणा की है। इस डिस्काउंट में पेट्रोल CNG के साथ ही हाइब्रिड मॉडल्स पर भी काफी बेहतरीन ऑफर्स दिए जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक 50 हज़ार से लेकर 78 हज़ार तक की छूट कुछ कारों में दी जा रही है। अंबाला में कई स्थानों पर कंपनी के शोरूम्स में यह ऑफर्स ग्राहकों के लिए लागु हो रहे है। जिसके चलते अगर आप भी कार खरीदने के इच्छुक है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

कम कीमत में बेहतर SUV

अगर आप कम कीमत में बेहतर SUV खरीदने के इच्छुक है और आपको अच्छी माइलेज भी चाहिए तो यह कार आपके लिए काफी बेहतरीन साबित होगी। February Car Discount

Maruti Victoris पर बेहतरीन डिस्काउंट

फरवरी महीने में हरियाणा में Maruti Victoris discount भी चचा का विषय बानी हुई है। क्योंकि एक तो कंपनी की यह नई कार है और दूसरा इस कार की जनवरी सेल भी काफी अच्छी हुई है। फिर भी कंपनी ने पहली बार इस SUV के कई वेरिएंट्स पर बड़े स्तर पर छूट देना शुरू किया है। जिसके चलते यह एक वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट बन गई है। हलाकि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही इस कार पर उपलब्ध है। जानकारों के मुताबिक कंपनी ने यह कदम बिक्री बढ़ने और ग्राहक को नए वैरिएंट्स की और आकर्षित करने के लिए उठाया गया है।

पेट्रोल और CNG मॉडल्स पर इतनी छूट

एंट्री लेवल LXi और VXi पेट्रोल और CNG मॉडल पर ग्राहकों को करीब 50000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसमें शामिल हैं 30000 रुपये का सीधा कंज्यूमर ऑफर और 20000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है यह उनके लिए है जो बजट में SUV खरीदना चाहते हैं। February Car Discount

इसके अलावा ZXi और ZXi प्लस जैसे टॉप वेरिएंट लेने पर ग्राहकों को कुल 61000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इसमें 41000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट मिलने के साथ 20000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है।

हाइब्रिड मॉडल पर सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है क्योकिं इसमें कुल 78000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जो 48000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर मिलने के साथ ही 30000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जाएगा। जानकारों के मुताबिक बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच हाइब्रिड कारें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।

Grand Vitara पर भी ऑफर

Grand Vitara के Sigma वेरिएंट पर 25000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है और पुरानी कार देने पर 35000 रुपये तक का स्क्रैपेज लाभ भी दिया जा रहा है। यह योजना उनके लिए है जो अपनी पुरानी कार बेचना चाहते है।

इंजन और परफॉर्मेंस की जानकारी

Maruti Victoris का इंजन सेटअप 3 प्रकार का दिया गया है इसमें 103 हॉर्सपावर वाला माइल्ड हाइब्रिड इंजन और 116 हॉर्सपावर वाला स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन के अलावा CNG वर्जन में 89 हॉर्सपावर का भी उपलब्ध करवाया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related