February holidays 2026 : फरवरी 2026 में कौन-कौन सी छुट्टियां हैं और किस दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, किस दिन खुले रहेंगे, इसके बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं। साथ ही हरियाणा में जनवरी और फरवरी माह के अवकाशों के साथ-साथ बोर्ड, प्री-बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम स्पष्ट हो गया है। इससे स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा तय हो गई है।
बता दें कि हर माह की तरह फरवरी में भी देश में कई धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय आयोजन हो रहे हैं। इसमें छह से सात छुट्टियां हैं। इसमें 1 फरवरी को रविवार की भी छुट्टी है तो वहीं गुरु रविदास जयंती भी मनाई जा रही है। कई राज्यों में यह एक आधिकारिक अवकाश (February holidays 2026) होता है। इसके बाद 12 फरवरी को महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती है। आध्यात्मिक आचार्य और स्वामी दयानंद सरस्वती की याद में यह दिन कई जगहों पर मान्यता प्राप्त है और इसे नियंत्रित अवकाश के रूप में देखा जाता है।
February holidays 2026 : फरवरी 2026 में कौन कौन सी छुट्टियां हैं
इसके अलावा 8 फरवरी को रविवार का अवकाश रहेगा तो 14 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार, 15 फरवरी को रविवार, 22 फरवरी को तीसरा रविवार रहेगा, इसलिए इन दिनों में भी छुट्टी रहेगी और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है और इस दिन छुट्टी है। 19 फरवरी, गुरूवार को शिवाजी जयंती (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti) है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भी कुछ राज्यों में अवकाश भी होता है। इसी बीच 16 फरवरी से स्कूलों का समय बदलेगा और सभी राजकीय विद्यालय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं
January 2026 Holidays : 2026 में कौन-कौन से अवकाश हैं?
जनवरी माह में राजकीय विद्यालयों में कुछ प्रमुख अवकाश निर्धारित किए गए हैं। 23 जनवरी को छोटूराम जयंती एवं बसंत पंचमी के अवसर पर अवकाश रहेगा। इसके बाद 25 जनवरी को रविवार होने के कारण अवकाश होगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह (February holidays list 2026) के साथ विद्यालयों में मनाया जाएगा, जबकि इसके अगले दिन 27 जनवरी को प्रतिपूरक अवकाश घोषित किया गया है। इन अवकाशों के कारण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में शैक्षणिक गतिविधियाँ सीमित रहेंगी।

