Ganga Yamuna Link Expressway: उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा यमुना लिंक एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए परियोजन को आगे बढ़ाया है जिसके चलते करीब 1204 करोड़ रुपये जारी किए गए है। इस राशि से दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए खरीदी जाने वाली जमीन के लिए प्रयोग किया जाएगा। यह मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेसवे बनने के लिए करीब 74 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा जिससे गंगा यमुना एक्सप्रेसवे को लिंक किया जाएगा। इस नए एक्सप्रेसवे से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और आगरा क्षेत्र के साथ बेहतर कनैक्टिविटी होगी।
लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 1204 करोड़ रूपया मंजूर Ganga Yamuna Link Expressway

जैसे कि पहले भी बताया गया है कि UP सरकार की और से गंगा यमुना लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया तेज कर दी गई है जिसके चलते 1204 करोड़ रूपया भी जारी किया गया है। यह राशि यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी को दी गई है। जिसके चलते यह कार्य वह तेजी से कर सकें ।
यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे के सियाना से शुरू किया जाएगा और यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर 21 क्षेत्र के पास जाकर आपस में जुड़ेगा। इससे UP में पश्चिम से मध्य तक सड़क परिवहन से पहुंचने में काफी कम समय लगेगा। Ganga Yamuna Link Expressway
74.3 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनेगा
जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे को करीब 74.3 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा जिसके चलते औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे का लगभग 20 किलोमीटर हिस्सा YEIDA क्षेत्र में आएगा और करीब 9 किलोमीटर भाग एलिवेटेड रोड के रूप में आएगा।
स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सर्विस रोड का निर्माण भी इस एक्सप्रेसवे के साथ किया जाएगा। इस परियोजना में कुल 4000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बनने के बाद ट्रैफिक सुचारु रूप से कम समय में ज्यादा रास्ता तय होगा कर ईंधन की खपत भी कम होगी।
16 गांवों की 740 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित
इस परियोजना के लिए शुरू में करीब 16 गावं की 740 एकड़ भूमि का आदिग्रहण किया जाएगा। जमीन का आदिग्रहण मुख्यता इन गावों से किया जाएगा इसमें मेहंदीपुर बांगर और रबूपुरा के अलावा भाईपुर ब्रह्मनान, म्याना, फाजिलपुर, कल्लूपुरा, जैसे गांव शामिल है। यहाँ से जमीन आदिग्रहण के बाद ही आगे कार्य शुरू किया जाएगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा नेटवर्क
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के साथ इस क्षेत्र में यातायात और माल परिवहन तेजी से बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में यह लिंक एक्सप्रेसवे एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा।
इससे एयरपोर्ट तक मालवाहक ट्रकों की तेज पहुंच सकेंगें और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से बेहतर संपर्क किया जा सकेगा, और आगरा, नोएडा और प्रयागराज के बीच यात्रा समय में कमी आएगी। या एक्प्रेसवे उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में बड़ी कड़ी के रूप में कार्य करेगा। इससे यात्रा समय कम लगेगा और ईंधन लागत घटेगी साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

