Gas cylinder problem : जींद में गैस सिलिंडर लेने के लिए रविवार को भारत गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी। एजेंसी खुलने से पहले ही लोग लाइन में लगे थे। उपभोक्ताओं की लाइन एजेंसी के गेट से शुरू होेकर नेहरु पार्क के गेट से आगे चली गई थी। सिलिंडर लेने के लिए अलग से महिलाएं भी अलग से लाइन में लगी थी।
सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़ (Gas cylinder problem)
हालांकि शहर में कई गैस एजेंसियां रविवार को अवकाश होने के कारण बंद रही, लेकिन रानी तालाब के पास स्थित भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी। सुबह साढ़े दस बजे तक काफी लंबी लाइन लग गई थी। उपभोक्ताओं का कहना था कि कई गांवों में अभी गैस सिलिंडर की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। इस कारण उपभोक्ता सिलिंडर के लिए शहर पहुंच रहे हैं।

घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है (Gas cylinder problem)
सिलिंडर समय पर उपलब्ध करवाने को लेकर घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। महिलाएं भी सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लग रही हैं। पहले सिलिंडर की पर्ची कटवानी पड़ती है और फिर उसके बाद सिलिंडर लेने के लिए दोबारा लाइन में लगना पड़ता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर गांवों में सिलिंडर की सप्लाई शुरू हो जाए, तो काफी हद तक उनकी परेशानी समाप्त हो सकती है। कभी सिलिंडर बुक करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर नहीं मिलता और ओटीपी भी नहीं आता। साइट नहीं चलने के कारण उपभोक्ता सिलिंडर बुक नहीं करवा पाते।
घरेलू गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं (Gas cylinder problem)
सप्लाई इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। ज्यादातर गैस एजेंसियों पर भीड़ कम हुई है। रानी तालाब के पास स्थित भारत गैस एजेंसी कार्यालय की सोमवार को छुट्टी रहती है। इसलिए रविवार को यहां ज्यादा लोग पहुंचे। एजेंसी के पास स्टाक पूरा है।

