Saturday, July 11, 2026
Homeताजा खबरJind Paramedical College : जींद में सिविल अस्पताल के पीछे खाली जमीन...

Jind Paramedical College : जींद में सिविल अस्पताल के पीछे खाली जमीन पर बनेगा पैरामेडिकल कॉलेज

Jind Paramedical College : हरियाणा के जींद में सीएम नायब सिंह सैनी ने सफीदों रोड पर हुडा ग्राउंड में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में 253 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल के पीछे की साइड खाली पड़ जमीन पर पैरामेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा भी सीएम ने की।

सीएम ने रानी तालाब के पास खाली पड़ी नगर परिषद की जमीन पर 60 करोड़ रुपये से आडिटोरियम व पार्किंग बनाने, फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर नागरिक अस्पताल में खाली पड़ी जमीन पर पैरामेडिकल कालेज बनाने, पालिका बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने, मीट मार्केट को शहर से बाहर शिफ्ट करने सहित कई घोषणाएं विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा की मांग पर की। साथ ही जींद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये अतिरिक्त अनुदान देने की भी बात कही।

सीएम सैनी ने कहा कि विपक्षी दलों का एक ही एजेंडा है, वोट लो और शोषण करो। जींद के लोगों के साथ उन्होंने हमेशा झूठे वायदे किए और पिछड़ापन दूर नहीं किया। झूठे वायदे करके आपके वोटों की फसल तो दो-दो-तीन-तीन पीढ़ियों तक काटी गई, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। परिवारवाद की दलदल में फंसे लोगों ने सिर्फ अपने बच्चों का भविष्य ही सुरक्षित किया है।

Haryana CM Announces Paramedical College in Jind
Haryana CM Announces Paramedical College in Jind

Paramedical College : भाजपा सरकार ने 15 हजार युवाओं को दी नौकरियां

जींद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 2217.61 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 380 करोड़ 97 लाख रुपये खर्च किये गये थे। भाजपा सरकार ने जींद जिले में 15 हजार युवाओं को नौकरियां दी हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को भी मुख्यमंत्री ने गिनवाते हुए कहा, सरकार प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित कर रही हैं। जिनमें से एक आइएमटी जींद में स्थापित होगी। इसकी भूमि की व्यवस्था के लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, डिप्टी स्पीकर की माता विद्यावती देवी, चेयरमैन अमरपाल राणा, जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा, नगर परिषद चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी, योगेश बैरागी, जिला प्रभारी मदनलाल गोयल, जिला प्रधान तेजेंद्र ढुल, सफीदों के पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, जवाहर सैनी, टेकराम कंडेला, अतुल चैहान, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी कुलदीप सिंह, एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नगराधीश मोनिका उपस्थित रहे।

Haryana CM Announcements for Jind List of 28 Projects Worth 253 Crore
Haryana CM Announcements for Jind List of 28 Projects Worth 253 Crore

Jind CM Rally : भाजपा सरकार ने जींद की बदली तस्वीर और तकदीर : डिप्टी स्पीकर

विधानसभा डिप्टी स्पीकर एवं रैली संयोजक डा.. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि एक समय था, जब जींद को हरियाणा के पिछड़े जिलों में गिना जाता था। यहां विकास की गति धीमी थी, सड़कें टूटी हुई थीं और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जींद की तस्वीर और तकदीर बदली है। मेडिकल कालेज की आज 19 मंजिला बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। भविष्य में इलाका वासियों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी।

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में ला कालेज बनाने की बात हो या फिर भाखड़ा का पानी लाने का काम हो, यह सब कार्य भाजपा सरकार ने करवाएं है। जींद से नौ नेशनल हाईवे होकर गुजरते हैं। जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भी जींद से सोनीपत तक चलेगी। मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ऐसे कार्य किए गए हैं, जो पहले केवल सपनों में ही संभव प्रतीत होते थे। हाईवे निर्माण हो, नई योजनाओं एवं परियोजनाओं का विस्तार हो या प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हो, हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

Jind Cm Rally : हुड्डा वोट मांगने नहीं गए, तो चोरी कहां से हो गए : बेदी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। मात्र घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करके जनता को उसका लाभ पहुंचाया जा रहा है। हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। भाजपा की मजबूत सरकार है, जो हर निर्णय जनता के हित में लेती है। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

भाजपा ने इलाका देखकर नौकरी नहीं दी और विकास कार्य नहीं किए। समान रूप से विकास कार्य किए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा वोट नहीं मांगने गए, तो चोरी कहां से हो गए। बृजेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला के बेटे और सैलजा को हराने में हुड्डा लगे हुए थे।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...