Gold Silver Price Today : चांदी 20 हजार रुपए, सोना 4000 रुपए कम हुआ, देखें 23 जनवरी 2026 के सोना-चांदी के ताजा भाव

Date:

23 January 2026 Gold Silver Price : साल 2026 में पहली बार सोने चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली है। सप्ताह के आखिरी दिन सोने की कीमतों में 4 हजार से ज्यादा और चांदी की कीमतों में 20 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। आज यानि 23 जनवरी को सोने चांदी के भाव (aaj sona chandi ka bhav) क्या रहे, आइए आपको बताते हैं।

इंटरनेशनल लेवल पर सोने-चांदी (23 January sona chandi price) की कीमतों में गिरावट का असर इंडिया की मार्केट पर भी देखा गया। IBJA यानि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज चांदी (Aaj chandi ka bhav) का भाव 20 हजार 364 रुपए की गिरावट के साथ 2 लाख 99 हजार 711 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को चांदी 3 लाख 20 हजार रुपए से ज्यादा (Silver price today) पर बिक रही थी। हालांकि एक महीने पहले चांदी की कीमत 2 लाख से कम थी लेकिन एक ही माह में 1 लाख से ज्यादा रेट बढ़ गए।

Gold Silver Price Today : सोने की कीमतों में 4 हजार रुपए की गिरावट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 24 कैरेट प्योर गोल्ड (Gold rates today) की कीमत 1 लाख 51 हजार 128 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। एक दिन पहले ही ये 1 लाख 57 हजार रुपए के आसपास बिक रहा था। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 38 हजार 433 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 3734 रुपये की गिरावट देखी गई है। 18 कैरेट सोना 1 लाख 13 हजार 346 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

23 January 2026 Gold Silver Price Today aaj ka sona chandi ka bhav
23 January 2026 Gold Silver Price Today aaj ka sona chandi ka bhav

Gold Silver Price Today : वायदा बाजार में ये चल रही सोने चांदी की कीमतें

वायदा बाजार में सोना व चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली और शाम को बाजार बंद होने के समय सोने की कीमतें 3177 रुपए तक नीचे गिर गई। वायदा बाजार में सोने के भाव प्योर गोल्ड 1 लाख 49 हजार 685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आकर रूक गया।

शाम को बाजार बंद होने के समय वायदा बाजार में चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 12000 रुपये से अधिक गिर गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर वीरवार सुबह चांदी की कीमत 12739 रुपये तक गिर गई। ऐसे में चांदी का भाव सुबह के समय 305753 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Gold Silver Price Today : सोने चांदी की कीमतें गिरने का ये है कारण

Gold Silver Price Fall : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही राजनीति में चल रहे तनाव में कमी के संकेत आने के कारण कीमतों में गिरावट मानी जा रही है। क्योंकि डॉलर में मजबूती देखी जा रही है, ऐसे में सोने-चांदी की कीमत गिरी हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर रुख को कुछ नरम दिखाया गया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमत कम हुई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related