Gorakhpur Shamli Expressway: UP में करीब 700 किलोमीटर लम्बा गोरखपुर से शामली तक नए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यह एक्सप्रेसवे के लिए बिजनौर जिले से भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया की तैयारी की जा चुकी है। इस एक्सप्रेसवे पर करीब 35000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जिसके चलते इस परियोजना को पूरा करने का लक्षा 2028 से 29 तक का रखा गया है। यह एक्सप्रेसवे UP की कई सड़कों को आपस में जोड़ेगा।
गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे क्यों है खास Gorakhpur Shamli Expressway

गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे UP सरकार की अहम पहल मानी जा रही है इससे प्रदेश में सड़क परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। यह गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे की लम्बाई करीब 700 किलोमीटर की होगी। इसे 6 लाइन मानक के साथ बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है की भविष्य में जरुरत पड़ने पर इसे 8 लाइन तक बढ़ाया जा सकें। Gorakhpur Shamli Expressway
यहाँ से होकर गुजरेगा या गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे
यह गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे गोरखपुर, संतकबीरनगर, बहराइच, लखनऊ, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, तक जाएगा इससे कई घंटों में होने वाली यात्रा अब मिनटों में पूरी होगी।
बिजनौर में भूमि अधिग्रहण और रूट की तैयारी शुरू
गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे के लिए बिजनौर प्रशासन ने उन गांवों की पहचान कर ली है जहां से एक्सप्रेसवे गुजरेगा। भूमि अधिग्रहण से पहले जरूरी सर्वे और गाटा संख्या एकत्र करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिसके चलते जल्द ही एक्सप्रेसवे तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इन स्थानों से होकर गुजरेगा गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे
यह गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे पहले रामजीवाला, मंडावर, किरतपुर, बरूकी, नहटौर, नूरपुर ये सभी बिजनौर जिले से होकर गुजरेगा। यहाँ जमीन आदिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। Gorakhpur Shamli Expressway
गंगा नदी पर बनेगा 2750 मीटर लंबा पुल
इस परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण संरचनाओं में से एक है गंगा नदी पर बनने वाला 2,750 मीटर लंबा पुल, जो बिजनौर के रामजीवाला क्षेत्र के पास बनाया जाएगा। इस पूल को आधुनिक तकनीक के साथ विकसित किया जाएगा। यह भारी वाहनों के लिए डिजाइन किया गया पूल है। क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी में सुधार
अन्य प्रमुख एक्सप्रेसवे से होगा सीधा कनेक्शन
इस नए एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत इसका कई एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ाव होना है जैसे – गंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ गोरखपुर एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, अंबाला शामली एक्सप्रेसवे , दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसव। Gorakhpur Shamli Expressway
इस प्रकार के एक्प्रेसवे के निर्माण के लिए हजारों लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा इससे परिवहन, होटल, और सेवा क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे ट्रैफिक जाम और यात्रा समय में होगी बड़ी कमी होगी इससे लंबी दूरी की यात्रा तेज और सुरक्षित होगी। इसके शुरू होने से ही शहरों में ट्रैफिक दबाव कम होगा जिसके चलते माल परिवहन की गति बढ़ेगी।

